For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या वाकई में गावस्कर ने अनुष्का और कोहली पर 'गलत' कमेंट किया? VIDEO में देखिए क्या है सच

IPL 2020: Sunil Gavaskar creates controversy with comment on Virat Kohli-Anushka | Oneindia Sports

नई दिल्लीः पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पर अपनी कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और किंग्स XI पंजाब (KXIP) के बीच मैच की दूसरी पारी के दौरान हिंदी कमेंट्री करते हुए, उन्होंने कहा कि कोहली ने लॉकडाउन के दौरान केवल अनुष्का के साथ खेला है।

गावस्कर की इस बात की पूरी तरह से गलत व्याख्या की गई है। बयान को सुविधा के अनुसार तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया किया गया था और 71 साल के महान बल्लेबाज को गलत तरीके से सोशल मीडिया पर ट्रोल का सामना कर रहा है।

सुनील गावस्कर ने वास्तव में क्या कहा था?

सुनील गावस्कर ने वास्तव में क्या कहा था?

बयान के साथ कई ट्वीट वायरल हो गए हैं और अनुष्का शर्मा को बेवजह घसीटने के लिए ट्विटर पर उन पर गुस्सा निकाला जा रहा है।

हालांकि, इस बात का स्पष्ट वीडियो प्रमाण है कि सुनील गावस्कर ने वास्तव में क्या कहा था और यह अपमानजनक तरीके से बिल्कुल भी नहीं था। जब कोहली पारी के दूसरे ओवर में बल्लेबाजी करने आए, तो वह आरसीबी के कप्तान के बल्लेबाजी अभ्यास के बारे में बात कर रहे थे और लॉकडाउन के दौरान उनके और अनुष्का के अपने अपार्टमेंट में क्रिकेट खेलने के वीडियो का हवाला दिया।

SK vs DC: कोच फ्लेमिंग ने धोनी को ऊपरी क्रम पर बल्लेबाजी के लिए मनाया: रिपोर्ट

ये रहा वीडियो सबूत-

इसका उल्लेख करते हुए, गावस्कर ने कहा था कि लॉकडाउन के दौरान विराट ने केवल अपनी पत्नी की गेंदबाजी का सामना किया और खांचे में आने के लिए पर्याप्त अभ्यास नहीं किया।

"लॉकडाउन था तो सिर्फ अनुष्का की बॉलिंग की प्रैक्टिस की उन्होंने (विराट), वो वीडियो देखी है (उपरोक्त वीडियो का संदर्भ देते हुए कहा), उससे तो कुछ नहीं होना है," उन्होंने कहा।

मई में वायरल हुआ था कोहली-अनुष्का का वीडियो

यह स्पष्ट रूप से साबित करता है कि सुनील गावस्कर ने पावर कपल के बारे में कुछ भी अपमानजनक टिप्पणी नहीं की है और वह इस बारे में सामान्य टिप्पणी कर रहे थे कि विराट कोहली को भी पता है कि उनको अभी और ज्यादा प्रैक्टिस करने की आवश्यकता है। गावस्कर ने लॉक के दौरान अनुष्का और विराट के क्रिकेट खेलने के वीडियो का जिक्र किया और वह वीडियो इस साल के शुरुआत में मई में वायरल हुआ था जिसको आप यहां पर देख सकते हैं-

अनुष्का शर्मा ने भी सुना दी गावस्कर को खरी-खरी-

अनुष्का शर्मा ने भी सुना दी गावस्कर को खरी-खरी-

बता दें कि अनुष्का शर्मा ने भी सोशल मीडिया पर सुनील गावस्कर पर तीखा कटाक्ष किया है। अनुष्का ने गावस्कर को नसीहत देते हुए गावस्कर को क्रिकेटरों की प्राइवेट जिंदगी की इज्जत करनी चाहिए। साथ ही अनुष्का ने यह भी कहा कि कब तक पति के मैदानी खेल के लिए उसकी पत्नी को लेकर बयानबाजी सुनने को मिलेगी?

अनुष्का ने आगे लिखा- "ये साल 2020 है और मेरे लिए चीजें अब भी नहीं बदली।

"आदरणीय मिस्टर गावस्कर आप एक इस खेल के दिग्गज हैं और इस जेंटलमैन गेम में आपका एक बड़ा नाम है। केवल आपको बताना चाहती हूं कि मुझे कैसा लग रहा है जब मैंने सुना कि आपने ऐसा कहा है।"

Story first published: Friday, September 25, 2020, 16:04 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+