सचिन तेंदुलकर और जाकिर हुसैन की ये जुगलबंदी देखकर आप जरूर कहेंगे...वाह उस्ताद वाह...

मुंबई। एक है क्रिकेट के मैदान का उस्ताद तो एक है संगीत के फील्ड का जादूगर..जी हां हम बात कर रहे हैं भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और महान तबला वादक जाकिर हुसैन साहब की, जिन्होंने एक साथ मंच पर आकर ही केवल लोगों को सरप्राइज नहीं किया बल्कि स्टेज पर साजों की जुगलबंदी करके अपने चाहनेवालों को मजबूर कर दिया कि वो अब उन्हें पहले से और ज्यादा इश्क करना शुरू कर दें।

हाल ही में इन दोनों सितारों ने एक साथ मुंबई के एक म्यूजिकल शो में शिरकत की, जहां सचिन ने हुसैन साहब के साथ जुगलबंदी की। हालांकि सचिन ने जो साज बजाया वो तबला नहीं था बल्कि कोई और वाद्ययंत्र था।

जो कुछ भी बजाया वो दिल से बजाया...

दोनों उस्तादों के चेहरे की रौनक और मंद-मंद मुस्कुराहट बता रही थी कि दोनों ने जो कुछ भी बजाया वो दिल से बजाया, एक खेल का उपासक और एक कला के पूजारी..की जुगलबंदी देखकर लोगों की तालियां बंद होने का नाम नहीं ले रही थी। दोनों सितारों का ये वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं।

सचिन ने जाकिर हुसैन को कहा शुक्रिया

सचिन ने जाकिर हुसैन की तारीफ करते हुए ट्विटर पर खुद अपना जुगलबंदी वाला वीडियो शेयर किया है, सचिन ने तबलावादक जाकिर को धन्यवाद देते हुए लिखा है कि ये पल हमेशा मेरे दिल के काफी करीब रहेगा, शुक्रिया जाकिर भाई...।

आप भी देखिए ये मस्त वीडियो...

Story first published: Friday, January 13, 2017, 9:32 [IST]
Other articles published on Jan 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+