लंदन। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के नक्शे कदम पर चलते हुए अब क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर गेंदबाजी करने पहुंच गये हैं। दरअसल इंग्लैंड में एशेज सीरीज चल रही है और सचिन के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को यहां इंग्लैंड के बल्लेबाजों को प्रैक्टिस के दौरान गेंदबाजी करने का मौका दिया गया है।
गुरुवार को अर्जुन को लॉर्ड्स पर इंग्लैंड के गेंदबाजों को गेंद डालते हुए देखा गया था। गौरतलब है कि इससे पहले भी अर्जुन को अपने पिता सचिन के साथ नेट्स पर प्रैक्टिस के दौरान देखा गया था, लेकिन लॉर्ड्स में उन्हें देखकर लोग चौंक गये।
<center><iframe width="100%" height="371" src="https://www.youtube.com/embed/s0J0I4I9KaI" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
“@cricketnext: .@sachin_rt's son bowls at England players in nets at Lord's
http://t.co/q396huEgCl #ArjunTendulkar pic.twitter.com/cBBXNEcboC”
— nikhil wagle (@waglenikhil) July 16, 2015