नई दिल्ली। विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर अपने अंदाज के लिए जाने जाते हैं। यही नहीं क्रिकेट के मैदान पर वह अपने प्यार का इजहार करने से भी नहीं चूकते हैं। लेकिन कोहली का कुछ यही अंदाज मैदान के बाहर भी मैच के बाद देखने को मिलता है। मैच के बाद होने वाली पार्टियों में कोहली जमकर थिरकते हैं।
विराट कोहली को आप इस वीडियों में जमकर नाचते हुए देख सकते हैं। यही नहीं उनके साथ एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल सहित कई खिलाड़ी खूब मस्ती करते हुए देखे जा सकते हैं। विराट कोहली के डांस के मूव देखकर आप भी खुद को रोक नहीं पायेंगे।