इस्लामाबाद। टी20 विश्वकप में पाकिस्तान टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के लिए पाक टीम के कैप्टन शाहिद अफरीदी ने अपने मूल्क वालों से माफी मांगी है। अफरीदी ने वीडियो मैसेज के जरिए अपनी बात अपने मूल्क वालों से सामने रखी है।
अफरीदी ने वीडियो में कहा कि मैं अपनी पूरी आवाम से माफी मांगता हूं कि उसे जो उम्मीदें मुझसे और मेरी टीम से थी उस पर मैं पूरा खरा नहीं उतर सका, आई एम सॉरी।
मालूम हो कि पहले एशिया कप और उसके बाद विश्वकप में भारत के हाथों पाकिस्तान को शर्मनाक हार मिली है जिसके कारण इस समय पाकिस्तान में पाक कैप्टन शाहिद अफरीदी और उनकी टीम को लेकर बहुत सारी बातें हो रही हैं, लोग उन्हें कप्तानी से हटाने की बात कर रहे हैं।
देखें वीडियो..