नई दिल्ली। पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज और रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्तर मैदान अपनी गेंद की रफ्तार और अक्रामक रुख के लिए जाने जाते थे। मैदान के बाहर भी वह अपना आक्रामक रुख अभी भी जारी रखे हुए हैं। एशिया कप का खुमार इन दिनों चरम पर है। मैच के दौरान टीवी चैनल पर अक्सर क्रिकेट को लेकर चर्चा चल रही होती है। ऐसा ही कुछ एक हिंंदी न्यूज चैनल पर हुआ। इस कार्यक्रम में भारत-पाकिस्तान की टक्कर को लेकर चर्चा हो रही थी। शोएब अख्तर भी पैनल में गेस्ट के तौर पर मौजूद थे। इसी दौरान टीवी एंकर ने कुछ ऐसा कहा कि जिस पर अख्तर भड़क उठे।
दरअसल, भारत और पाकिस्तान के सुपर-4 राउंड के दौरान हुई भिड़ंत (23 सितंबर) से पहले हुआ था जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान टीवी एंकर ने शोएब अख्तर से कहा, 'शोएब, भारत में इन दिनों स्वच्छता अभियान चल रहा है, जिसे शायद टीम इंडिया ने बहुत गंभीरता से ले लिया है क्योंकि 100 घंटे पहले भारत ने पाकिस्तान को हराया और अब उन्हें फिर हराने के लिए तैयार हैं।'
A perfect shut up call by Shoaib Akhtar to an arrogant & non professional TV anchor of India’s ABP news. This lady needs to learn some basic journalism ethics.
— Faizan Lakhani (@faizanlakhani) September 25, 2018
Indian media has this habit of ridiculing Pak Cricketers, they did this before Champions Trophy too, and doing it again pic.twitter.com/KZJcr3f51a
शोएब अख्तर टीवी एंकर के सवाल से नाराज हो गए और भड़कते हुए बोले, 'मुझे नहीं पता आपका नाम क्या है, मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं और अगर आप अपनी हद में रहकर सवाल करेंगी तब मैं जरूर आपके सवालों का जवाब दूंगा। लेकिन अगर आप ऐसे शब्दों का प्रयोग करेंगी कि धुलाई होगी और स्वच्छता होगी, तो मुझे माफ कीजिए क्योंकि मैं यहां क्रिकेट संबंधित सवालों के लिए आया हूं और उन्हीं का जवाब दूंगा। मुझे आपकी भाषा समझ नहीं आई, मुझसे क्रिकेट के सवाल पूछें और मैं जवाब दूंगा।'
शोएब के इस जवाब के बाद टीवी एंकर ने कहा कि लगता है आप नाराज हो गए।इसके बाद टीवी एंकर ने दूसरा सवाल किया जिसे लेकर शोएब अख्तर सहज दिखे और उन्होंने कहा कि हां ऐसे सवाल आप पूछेंगी तो मैं जरूर जवाब दूंगा।
गौरतलब है कि भारत पहले ही एशिया कप के फाइनल में पहुंच ुका है और पाकिस्तान को 37 रन से हराने के बाद बांग्लादेश ने भी एशिया कप के फाइनल में जगह पक्की कर ली है।28 सिंतबर शुक्रवार को भारत और बांग्लादेश के बीच फाइनल खेला जाएगा।