इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर और रावलपिंडी एक्सप्रेस शोएब अख्तर हमेशा कुछ ना कुछ ऐसा करते हैं जिसके कारण वो हमेशा लोगो के बीच सुर्खियां बन जाते हैं। इस बार भी जनाब अपनी एक विचित्र गलती की वजह से सोशल मीडिया पर मजाक के पात्र बने हैं।
दरअसल अपनी वाहवाही में शोएब ने माउंट एवरेस्ट चढ़ने वाली पहली पाकिस्तानी महिला समीना के साथ एक फोटोग्राफ ट्विटर पर शेयर की थी। जिसमें उन्होंने अंग्रेजी में कुछ कोड लिखे थे जो कि गलत थे। जिसके बाद उनका जमकर सोशल मीडिया पर मजाक उड़ने लगा। जब शोएब मजाक बनकर ट्रेंडिंग हो गए तो उन्हें इस बात का पता चला, खैर बाद में उन्होंने ट्वीट को एडिट कर फिर पोस्ट किया।
देखें वीडियो..