जियो खेलो पाकिस्तान: जब अकरम ने पकड़ी अख्तर की गर्दन और फिर...
नई दिल्ली। एक बार फिर से पाकिस्तानी पूर्व स्टार प्लेयर्स वसीम अकरम और शोएब अख्तर दोनों ही सोशल मीडिया के हॉट टॉपिक बने हैं। वजह है दोनों का एक नया वीडियो, जो कि इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'जियो खेलो पाकिस्तान'
दरअसल ये वीडियो एक गेम शो का है, जिसका नाम है 'जियो खेलो पाकिस्तान' , इस गेम शो को अकरम और अख्तर दोनों होस्ट करेंगे। इस के गेम का प्रोमो वीडियो अख्तर ने ही अपने ट्विटर पर रिलीज किया था।
|
वीडियो बहुत ज्यादा ही फनी
ये वीडियो बहुत ज्यादा ही फनी है, इस वीडियो में दोनों अलग ही लुक में दिख रहे हैं, प्रोमो में शोएब अख्तर क्रिकेटर वसीम अकरम से कुछ रुपये उधार ले रखे हैं जिनके बदले में शोएब, वसीम को एक सोने का अंडा देने वाली मुर्गी देते हैं।
|
सोने का अंडा
अकरम लालच में आकर उस मुर्गी को ले लेते हैं और उसके सोने का अंडा देने का इंतज़ार करते हैं।
|
वसीम आग बबूला होकर शोएब की गर्दन पकड़कर लेते हैं
लेकिन जब मुर्गी सोने का अंडा नहीं देती तो ये खुलासा होता है की शोएब ने असल में चाल चली थी और अकरम को मुर्गी की बजाय मुर्गा दिया। जिसके बाद वसीम आग बबूला होकर शोएब की गर्दन पकड़कर लेते हैं लेकिन तभी अख्तर बचने के लिए वसीम को एक गेम शो का टिकट देते हैं, जहां वहां बहुत सारे ईनाम जीत जाते हैं जो कि लाखों के होते हैं।

'सुल्तान ऑफ स्विंग' और 'रावलपिंडी एक्सप्रेस'
'सुल्तान ऑफ स्विंग' और 'रावलपिंडी एक्सप्रेस' के नाम से मशहूर अकरम-अख्तर का ये कार्यक्रम जल्द ही टीवी पर प्रसारित होने वाला है।

बहुत ज्यादा ही प्यारी है सौरव गांगुली की गुड़िया 'सना', पापा संग किया पहला एड शूट
जब गांगुली ने अपनी 16 साल की बेटी सना के साथ अपना पहला एड शूट किया तो सोशल मीडिया पर बाप-बेटी की शान में लोगों ने कसीदे पढ़ने शुरू कर दिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications