Video-न्यूजीलैंड के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले टीम इंडिया का खास संदेश

नागपुर। टी-20 विश्वकप का आज सबसे पहला बड़ा मुकाबला है। नागपुर के मैदान में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीमें पहले मैच में भिड़ेगी। एक तरफ जहां टीम इंडिया इस मैच को जीत न्यूजीलैंड को टी-20 में कभी नहीं हराने का रिकॉर्ड तोड़ने उतेरगी। वहीं न्यूजीलैंड इस मैच में भी जीत का सिलसिला जारी रखने के लिए उतरेगी।

स्पेशल कवरेज- टी-20 विश्वकप 2016

VIDEO: Indian Cricket Team members - Yuvraj Singh, Shikhar Dhawan, Rohit Sharma, Suresh Raina and Ajinkya Rahane have a...

Posted by Indian Cricket Team onMonday, March 14, 2016

मैच से पहले टीम इंडिया के खिलाड़ी काफी सकारात्मक दिखे रहे हैं और वह विश्वकप के फाइनल में पहुंचने को लेकर आशान्वित हैं। मैच से पहले टीम के खिलाड़ियों ने क्रिकेट फैंस के लिए खास मैसेज रिकॉर्ड किया और उम्मीद जतायी है कि वह बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

हरभजन सिंह ने कैमरे के लेंस पर टीम के लिए खास संदेश लिखा कि अपने पर भरोसा रखे और मजबूती के साथ खेलने के लिए उतरे। शिखर धवन ने मैच से पहले संदेश में कहा कि हमारी तैयारी बहुत अच्छी चल रही है, हम पिछली बार हम फाइनल तक पहुंचे थे, कोशिश करेंगे कि फाइनल तक पहुंचे, आप सब की दुआओं का जरूरत रहेगी।

वहीं रोहित शर्मा ने कहा कि पिछली बार हम फाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन कम रन बनाने की वजह से फाइनल में हार गये थे, हमने अपनी गलतियों को इस बार सही किया है। टीम के बाकी खिलाड़ियों सुरेश रैना, युवराज सिंह, अजिंक्या रहाणे ने भी इस बार वह विश्व टी-20 कप को जीतने में सफल होंगे।

Story first published: Tuesday, March 15, 2016, 11:43 [IST]
Other articles published on Mar 15, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+