Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO: बुमराह के लिए पिच का मिजाज मायने नहीं रखता, एक-एक कर उखाड़ दिए तीनों स्टंप

नई दिल्ली। भारत के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह के सामने किसी भी पिच का मिजाज मायने नहीं रखता है। तभी तो बुमराह दुनिया के उभरते हुए गेंदबाजों में सबसे आगे नजर आते हैं। जी हां, दरअसल ऑस्ट्रेलिया के साथ चौथे वनडे के लिए भारतीय टीम बेंगलुरु में जमकर प्रैक्टिस कर रही है।

28 सितंबर को यहां भारतीय टीम अपनी बढ़त को 4-0 करना चाहेंगी। इसी जीत के लिए भारतीय टीम दिन रात मेहनत कर रही है। लेकिन इसी बीच तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की खास तैयारी आपको चौंका देगी। दरअसल बीसीसीआई ने जसप्रीत बुमराह का एक वीडियो शेयर कर किया है जिसमें बुमराह एक के बाद एक स्टंप को उखाड़ते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ेंः- 'भारत को हराना है तो पत्नियों और गर्लफ्रेंड्स को घर छोड़कर जाएं खिलाड़ी'

बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में प्रैक्टिस के दौरान 23 साल के बुमराह ने स्टंप को निशाना बनाया। यॉर्कर स्पेशलिस्ट बुमराह ने पहले तो ऑफ स्टंप उड़ाया, उसके बाद लेग स्टंप को टारगेट किया। फिर लेग और मिडिल को एक साथ उखाड़ फेंका।

आपको बता दें कि इससे पहले खुद कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ ने बुमराह ने तारीफ में कसीदे पढ़े थे। स्टीव स्मिथ ने इंदौर में खेले गए तीसरे वनडे में मिली हार के बाद भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार की तारीफ करते हुए कहा था कि ये दोनों दुनिया के बेहतरीन डेथ ओवर स्पेशलिस्ट गेंदबाजों में शुमार हैं। आपको बता दें कि बुमराह भले ही तीन वनडे मैचों में अब तक तीन विकेट ही ले पाए हों लेकिन उनका गेंदबाजी औसत बेहतरीन रहा है।

इसे भी पढ़ेंः- पांड्या के कोच द्रविड़ ने कह दी बड़ी बात, खुश हो जाएंगे फैंस

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:20 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+