नई दिल्ली। अगले महीने भारत में शुरु होने वाले टी-20 विश्वकप को लेकर दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों जबरदस्त उत्साह है। लोग अपने-अपने तरीके से विश्वकप को देखने की योजना बना रहे हैं। विश्वकप को लेकर ना सिर्फ क्रिकेट प्रशंसकों बल्कि खिलाड़ियों में खासा उत्साह है। दक्षिण अफ्रीकी टीम ने विश्वकप के लिए नया अवतार लिय़ा है।
विश्वकप में भारत-पाकिस्तान का मैच धर्मशाला में रद्द हो सकता है
खिलाड़ियों ने एक एल्बम में रॉक स्टार की तरह म्युजिक अल्बम में परफार्मेंस दी है। विश्वकप में अफ्रीकी टीम को प्रमोट करने के लिए ऑक्सीजन ने फायरबॉल नाम का गाना शूट किया है। जिसमें कई अफ्रीकी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हो रहा है। वीडियों में डेल स्टेन, एबी डिविलियर्स सहित कई खिलाड़ी डांस करते और गाते हुए देखे जा सकते हैं।