क्रिकेट के भगवन ने दी सहवाग को BMW, वीरू ने कहा Thank You पा जी
नई दिल्ली। भारत रत्न सचिन तेंदुलकर के क्लोन कहे जाने वाले पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने अपनी प्रेरणा यानी सचिन का दिल से शुक्रिया अदा किया है, क्योंकि सचिन ने अपने चहेते क्रिकेटर को बीएमडब्ल्यू जो गिफ्ट की है। सहवाग ने 1.14 करोड़ रुपये की इस महंगी कार के साथ ट्विटर पर फोटो शेयर किया है।
वीरू ने ट्वीट किया है कि थैंक्यू पाजी और बीएमडब्ल्यू इंडिया, इसके लिए शुक्रिया। गौरतलब है कि सहवाग को जो कार तोहफे में मिली है, उसकी कीमत 1.14 करोड़ है और वो बीएमडब्ल्यू 730 एलडी है।
मालूम हो कि सहवाग औऱ सचिन की जोड़ी क्रिकेट की उन टॉप ओपनिंग जोड़ी में शामिल हैं जो ऐन वक्त पर मैच का परिणाम बदल सकती थी। दोनों ने क्रिकेट की दुनिया में काफी यादगार पारियां खेली हैं। सचिन ने खुद कहा था कि वो वीरू के बहुत बड़े फैन हैं और उसके जैसा विस्फोटक प्लेयर उन्होंने देखा नहीं तो वहीं सहवाग के लिए तो सचिन प्रेरणा हैं, वो काफी हद तक सचिन की तरह खेला करते थे और इसलिए उन्हें सचिन का क्लोन भी कहते हैं।
Thank you @sachin_rt paaji and @bmwindia .Grateful for this ! pic.twitter.com/8PQd9NxO11
— Virender Sehwag (@virendersehwag) September 26, 2017
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
