कोलकाता। आईपीएल का रोमांच इस वक्त अपने चरम स्तर पर है, आज इस दंगल का पहला क्वालीफायर मैच खेला जाएगा। आईपीएल केवल क्रिकेटरों के लिए ही लोगों में लोकप्रिय नहीं है बल्कि ये फिल्म स्टार्स के लिए जाना जाता है।
क्या आप जानते हैं शाहरुख खान और स्मृति ईरानी के बीच का ये कनेक्शन?
यही कारण था जब काफी संख्या में लोग शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डन में मैच देखने पहुंचे थे क्योंकि इस मैच में शाहरुख खान भी मैच देखने आए थे और उन सारे दर्शकों का पैसा वसूल तब हो गया जब किंग खान अपने बेटे अबराम के साथ मैदान में सामने आए।
शाहरुख ख़ान अपने छोटे बेटे अबराम के साथ लगाई रेस
आईपीएल का मैच ख़त्म होने के बाद दर्शकों को शनिवार रात उस वक्त एक और मज़ेदार दृश्य देखने को मिला जब बॉलीवुड एक्टर शाहरुख ख़ान अपने छोटे बेटे अबराम के साथ ईडन गार्डंस के मैदान पर दौड़ लगाते नज़र आए, भीड़ की खुशी के लिए शाहरुख ने अपने तीन साल के बेटे के साथ दो बार कम दूरी की दौड़ लगाई।
आपको बता दें कि आईपीएल 10 में शाहरुख ने पहली बार घरेलू मैदान पर कोलकाता नाइटराइडर्स का मैच देखा, हालांकि इस मैच में उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा।