जालंधर। गुरूवार को ऑफिशियली रूप से हरभजन सिंह की बेटर हॉफ बनने वाली अभिनेत्री गीता बासरा आज अपना पहला करवा चौथ ससुराल में मनायेंगी। उनका चांद तो उन्हें एक दिन पहले ही जीवन भर के लिए मिल गया है।
ऐसी खबर है कि भज्जी के लिए बासरा पिछले सात सालों से व्रत रखती आ रही हैं लेकिन यह पहला मौका होगा जब बतौर पत्नी भज्जी के लिए व्रत रखेंगी। कहा तो यह भी जा रहा है कि करवा चौथ के ही कारण भज्जी और गीता की शादी का रिसेप्शन 1 नवंबर को दिल्ली में रखा गया है।
भज्जी संग ससुराल में पहला करवाचौथ मनायेंगी गीता बासरा सिंह
दिल्ली के आलीशान होटल में अब भज्जी का ग्रैंड रिसेप्शन होगा जिसमें देश की बॉलीवुड और खेल जगत की खास हस्तियां शामिल होंगी। हो सकता है कि रिसेप्शन में पीएम मोदी भी आयें।
देखें वीडियो
<center><iframe width="100%" height="315" src="https://www.youtube.com/embed/ZAGBTtSKwNA" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>