Video: श्रीलंका पहुंची भारतीय टीम, जिम में बहा रही है पसीना
कोलंबो। भारतीय क्रिकेट टीम 26 जुलाई से गॉल में श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट मैच से अपने अभियान की शुरुआत करेगी। हालांकि उससे पहले भारतीय टीम अपनी फिटनेस पर जमकर ध्यान दे रही है।
खासकर भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान देते हैं। श्रीलंका पहुंची भारतीय टीम मैच से पहले जिम में पसीना बहा रही है। उमेश यादव ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जिम सेशन का एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में उमेश यादव साथी खिलाड़ियों के साथ वेट लिफ्टिंग कर रहे हैं। उमेश यादव के अलावा हार्दिक पांड्या और केएल राहुल भी इस वीडियो में नजर आ रहे हैं।
आप भी देखेंः-
श्रीलंका के खिलाफ 26 जुलाई से शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने अपनी टीम के शानदार प्रदर्शन का भरोसा जताया है, वहीं उन्होंने कहा है कि वो श्रीलंका को हलके में नहीं ले रहे हैं। साथ ही उन्होंने टीम के साथी खिलाड़ियों को लेकर भी अपनी बात रखी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
