Video- लोग गेल-गेल चिल्ला रहे थे, और अंपायर उन्हें खींचकर पवेलियन ले गये
चेन्नई। टी-20 विश्वकप के अहम मुकाबले में क्रिस गेल के साथ जो हुआ उसका उन्हें खुद भी अंदाजा नहीं था। अंपायर इयान गुल्ड ने उन्हें घसीटकर पवेलियन लेकर गये। श्रीलंका के खिलाफ खेले गये मैच में चोटिल होने की वजह से क्रिस गेल कल ओपनिंग करने के लिए मैदान पर नहीं आ सके। पूरे मैदान में दर्शक क्रिस गेल को बैटिंग करने के लिए आने की मांग कर रहे थे।
इमरान खान ने विराट कोहली के बारे में बतायीं तीन खास बातें
लेकिन जब 15वें ओवर में गेल बल्लेबाजी करने के लिए आने वाले थे तो लोग मैदान पर गेल-गेल चिल्ला रहे थे। ऑद्रे फ्लेचर के आउट होने की अपील के बाद गेल मैदान में आने वाले थे लेकिन तभी अंपायर ने कहा कि वह आउट नहीं हैं और इयान गुल्ड पीछे से आये और गेल को पकड़कर पवेलियन के अंदर ले गये। हालांकि यह सब बेहद ही हल्के-फुल्के माहौल में हुआ, लेकिन अंपायर गुल्ड और गेल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications