बल्ले से फ्लॉप मुकुंद की हैरतअंगेज फील्डिंग देख लोगों की आंखें फटी रह गईं...
गॉल। इंडिया श्रीलंका टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा की जगह टीम में शामिल हुए अभिनव मुंकुद जब मैच के पहले दिन सस्ते में आउट हुए तो सोशल मीडिया पर उनकी काफी आलोचना हुई थी, लोगों ने उनके चलते कप्तान विराट कोहली को भी काफी कुछ सुनाया था और लिखा था कि कोहली ने रोहित की जगह मुकुंद को चुनकर गलती की।
लेकिन मैच की पहली पारी में बल्ले से खामोश रहने वाले मुंकुद ने करारा जवाब अपनी फील्डिंग से अपने आलोचकों को दिया है। मैचे के 40वें ओवर में मुंकुद ने अपने बुद्धिकौशल और फुर्ती से लोगों का दिल जीत लिया।

बुद्धिकौशल और फुर्ती से जीता लोगों का दिल
दरअसल जैसे ही अश्विन की गेंद पर श्रीलंकाई डिकवेला ने चकमा खाया और गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सिली प्वाइंट पर खड़े मुकुंद की ओर गई। मुकुंद ने शानदार डाइव लगाकर कैच लपक लिया।
मुकुंद ने एक सेकेंड से भी कम वक्त लिया
इस कैच को लपकने के लिए मुकुंद ने एक सेकेंड से भी कम वक्त लिया, आपको जानकर हैरत होगी कि मुकुंद ने .495 सेकेंड में कैच लपका। श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में अगर 5 विकेट जल्दी-जल्दी गंवाए हैं तो इसमें बहुत बड़ा योगदान अभिनव का है। मुंकुद के इस कैच के बाद जो लोग सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ थे, अब उनके कसीदे पढ़ने लगे हैं।

अभिनव मुकुंद का कमाल
गौरतलब है कि अभिनव मुकुंद का पहला शिकार बने श्रीलंका के ओपनर उपुल थरंगा। थरंगा ने 34वें ओवर में अश्विन की गेंद पर आगे बढ़कर शॉट लगाने की कोशिश की लेकिन वो ऐसा नहीं कर सके। इस बीच गेंद थरंगा के बल्ले से लगकर सिली प्वाइंट पर खड़े अभिनव मुकुंद के हाथ में गई। मुकुंद ने तेजी से गेंद विकेटकीपर साहा की ओर फेंकी और साहा ने गिल्ली उड़ाने में कोई गलती नहीं की।

मुकुंद प्रैक्टिस मैच में भी फ्लॉप रहे थे
मालूम हो कि श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया में शामिल किए गए मुकुंद प्रैक्टिस मैच में भी फ्लॉप रहे थे, वह प्रैक्टिस मैच में लोकेश राहुल के साथ ओपनिंग करने उतरे थे, लेकिन पहली ही गेंद पर बोल्ड हो गए थे जिसके बाद उनकी काफी आलोचना हो रही थी।

टेस्ट करियर का सातवां मैच
मुकुंद अपने टेस्ट करियर का सातवां मैच खेल रहे हैं। इससे पहले 6 टेस्ट में उन्होंने एक अर्धशतक की मदद से कुल 227 रन बनाए हैं। बाएं हाथ के ओपनर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 62 रन है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications