Video: ग्रेट खली के CWE रिंग में कूदे हरभजन, रेसलर को जड़ दिया जोरदार थप्पड

जालंधर। एक दाैर वो भी रहा जब भारतीय क्रिकेट टीम के स्पिनर हरभजन सिंह के सामने मैच के दाैरान विरोधी खिलाड़ियों के पसीने छूट जाते थे। उनके गुस्सैल रवैये का शिकार एंड्रयू साइमंड्स और शोएब अख्तर जैसे खिलाड़ी भी हुए। टर्बनेटर नाम से मशहूर भज्जी भले ही अब टीम में जगह नहीं बना पा रहे हों लेकिन वह किसी ना किसी कारण सुर्खियों में बने हुए हैं। उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह रैसलर ग्रेट खली की कंपनी सी.डब्ल्यूई.ई में हाथ आजमाते नजर आए और रिंग में एक रेसलर से भिड़ते दिखाई दिए।

दरअसल, WWE के पूर्व चैंपियन खली की एकेडमी में CWE BreakDown इवेंट हुआ, जिसमें कई सारे लोकल रेसलर ने हिस्सा लिया। यहां हरभजन भी माैजूद रहे और उन्होंने रेसलर सिंघम दुबे से रिंग में पंगा ले लिया। पहले तो दोनों बीच काफी जुबानी जंग होती है लेकिन जब बात ज्यादा बढ़ गई तो हरभजन ने रैसलर को एक जोरदार थप्पड़ जड़ चारों खाने चित कर दिया।

यूं पहुंची लडा़ई तक बात
इंवेट में खली ने पहले हरभजन की तारीफ की और उन्हें सम्मानित किया लेकिन इसी बीच सिंघम की एंट्री की घंटी बज गई। सिंघम की एंट्री का जैसे ही म्यूजिक बजता है तो देख हरभनज हंस पड़े। म्यूजिक सुनकर भज्जी रिंग में लोटपोट होकर हंसने लगते हैं। भज्जी ने इतना तक बोल दिया कि वो उनकी जांगों के आधे भी नहीं है, जबकि उन्होंने तगड़े-तगड़े सिंघम देखे हैं। पुलिस की वर्दी पहने रैसलर को गुस्सा आता है और वो लड़ने के लिए भज्जी को बोलता है। इस दौरान रैफरी भी रिंग में पहुंच जाता है लेकिन हरभजन ने रैसलर को एक करारा थप्पड़ मारा और रिंग के बाहर गिरा दिया। सिंघम ने फिर हरभजन पर अटैक करने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हो पाए। इसके बाद हरभजन ने हाथ में पकड़ा माइक नीचे गिरा दिया और कमेंट्री टेबल के पास खली के साथ बैठ गए।

यह कोई पहला माैका नहीं है जब खली ने रिंग में रेसलरों के साथ दो-दो हाथ किए हों। फैंस को अगर याद हो तो जून 2016 में भी हरभजन ने सैंकडो़ं दर्शकों के सामने खली के एक चेले को नानी याद दिलाई थी। उस समय में भी खालसा नामक रेसलर ने हरभजन को लताड़ा था। हरभजन ने एक ही दांव में पहलवान खालसा को चित कर दिया।

Story first published: Monday, February 4, 2019, 19:09 [IST]
Other articles published on Feb 4, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+