रोहित की क्यूट बेटी की स्माइल देख फैंस हुए खुश, रीतिका ने शेयर किया वीडियो
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर रोहित शर्मा ने आखिरकार अपनी प्यारी सी बेटी का चेहरा अपने फैंस को दिखा ही दिया। उनकी पत्नी रीतिका सजदेह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटी समायरा का छोटा सा वीडियो शेयर किया जिसे फैंस बेहद पंसद कर रहे हैं।
वीडियो में क्यूट समायरा हल्की सी मुस्कान करते हुए दिखाई दे रही है। वहीं सोशल मीडिया पर कुछ फैंस का कहना है कि समायरा कि स्माइल रोहित की तरह ही है। समायरा का जन्म नए साल से ठीक एक दिन पहले 31 दिसंबर हुआ। बेटी के जन्म की खबर सुनकर रोहित बीच टेस्ट सीरीज में ही भारत वापस लौट गए थे लेकिन वनडे सीरीज के लिए उन्हें फिर से ऑस्ट्रेलिया जाना पड़ा था।
इससे पहले इस भारतीय सलामी बल्लेबाज ने बच्चे की पहली झलक साझा की थी. तस्वीर के साथ, उन्होंने लिखा था, 'Well hello world! Let's all have a great 2019 ( हेलो वर्ल्ड- नया साल 2019 मुबारक हो)। बता दें कि रोहित दिसंबर 2015 में रीतिका के साथ शादी के बंधन में बंधे थे और 4 साल बाद इनकी पहली संतान हुई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
