Video: जब श्रीलंका की सड़कों पर फैंस के बीच घिर गए कोहली
कोलंबो। भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है। जहां उसे 26 जुलाई से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। हालांकि सीरीज से पहले खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं। भारतीय कप्तान विराट कोहली भी मैदान पर जमकर पसीना बहा रहे हैं।
मैदान की तरफ जाते समय कोहली एक बार फैंस के बीच फंस गए। कोहली का एक वीडियो बीसीसीआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है जिसमें कोहली और चेतेश्वर पुजारा अभ्यास के लिए मैदान की तरफ जा रहे हैं। मैदान पर जाते समय कोहली फैंस के बीच घिरते नजर आ रहे हैं। कोहली की फैन फॉवलोइंग श्रीलंका में भी कमाल की है।
पढ़ेंः- भारत के खिलाफ पहले टेस्ट से बाहर हुए श्रीलंकाई कप्तान, ये रही वजह
हालांकि सड़क पार करते समय फैंस को पास आते देख सिक्योरिटी गार्ड उन्हें रोक लेते हैं। 36 सेकेंड के इस वीडियो में कोहली प्रक्टिस किट पहने नजर आ रहे हैं। देखें वीडियोः-
Meanwhile...somewhere across the streets of Colombo - Awestruck fans and a road walk courtesy @imVkohli & @cheteshwar1 #TeamIndia pic.twitter.com/rUywkW5FcB
— BCCI (@BCCI) July 21, 2017
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
