नई दिल्ली। भारत-पाक के बीच आज विश्वकप का सबसे बड़ा मुकाबला है। मैच के लिए दोनों ही टीमें प्रैक्टिस सेशन पर जमकर पसीना बहा रही हैं। टीम इंडिया के लिए विराट कोहली काफी अहम कड़ी हैं। मैच से पहले कोहली ने टीम इंडिया की जर्सी का महत्व बताया।
T20 WC: विराट ने गिफ्ट किया आमिर को अपना बैट, पेश की दोस्ती की नई तस्वीर
.@imVkohli on what #IND jersey means to him - #CHASEGREATNESS #BELIEVE #WT20https://t.co/talMqQyQrx
— BCCI (@BCCI) March 19, 2016
उन्होंने कहा कि टीम इंडिया की जर्सी मेरा पहला प्यार है। कोहली ने कहा कि मैं बचपन से इस जर्सी को पहनना चाहता था और इससे खास और कुछ भी नहीं हो सकता है मेरे लिए। बीसीसीआई ने कोहली का एक वीडियो भी साझा किया है जिसमें वह अपनी जर्सी के बारे में बताते हैं।
गौरतलब है कि भारत विश्वकप में अपना पहला मैच हार गया है। ऐसे में पाक के खिलाफ मैच में भारत को हर हाल में जीतना होगा। वहीं पाकिस्तान अपना पहला मैच जीतकर बुलंद इरादों के साथ मैदान में उतरेगा।