मेलबर्न। अपनी बॉलिंग से बैटसमैनों को चारों खाने चित्त करने वाले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने विराट कोहली की तुलना महान प्लेयर सचिन तेंदुलकर से की है।
ली ने कहा कि विराट को देखकर उन्हें सचिन याद आते हैं। मालूम हो कि विराट ने कैनबरा वनडे में 92 गेंद पर 106 रन की पारी खेली, जिसमें 11 चौके और एक छक्का शामिल रहा। विराट अब तक चार वनडे में दो शतक जड़ चुके हैं और कई रिकार्ड अपने नाम कर चुके हैं।
मालूम हो कि इस समय गायिकी में अपना हूनर दिखा रहे ब्रेट ली ने आस्ट्रेलिया के लिए 221 वनडे खेले हैं। उन्होंने कोहली के लिए कहा कि निसंदेह विराट एक ग्रेट प्लेयर हैं और वो कब, कहां बैटिंग करेंगे यह गेंदबाजों को पता नहीं चलता है और ऐसा केवल सचिन के टाइम होता था इसलिए मुझे उनके अंदर सचिन का अक्स दिखता है।
. @BrettLee_58 speaks to @28anand about @y_umesh, @sranbarinder and says @imVkohli has the same aura as @sachin_rt https://t.co/xOqKCD80mH
— BCCI (@BCCI) January 20, 2016