राजकोट। टीम इंडिया के स्टार खिला़ड़ी रवींद्र जडेजा आज शादी के बंधन में बंध गये। गुजरात के राजकोट में उनका विवाह रीवाबा के साथ धूमधाम से हुआ। देखें तस्वीरें: रविंद्र जडेजा को लगी हल्दी, शाम को है बैचलर पार्टी
देखिये कैसा है जडेजा का शादी का कार्ड
शादी समारोह में जमकर ना सिर्फ आतिशबाजी हुई बल्कि रस्मों के दौरान तलवारबाजी का भी प्रदर्शन किया गया। रवींद्र जडेजा ने खुद बतौर किसी कुशल तलवारबाज की तरह तलवारबाजी भी दिखायी। Pics: रीवाबा संग सात फेरे लेने से पहले जडेजा ने कराया न्यू हेयर कट
जडेजा अपने परिवार की मर्जी के अनुसार इंटरकास्ट विवाह नहीं करना चाहते थे, लेकिन जब नयना ने उन्हें रीवाबा की तस्वीर दिखायी तो जडेजा ने एक बार में ही शादी के लिए हां कह दिया।