Video- सचिन की फिल्म का ट्रेलर हुआ रिलीज, देखिये सचिन-सचिन का जादू
नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर सचिन-सचिन की गूंज आज भी करोड़ों लोगों के कान में गूंजती है। सचिन ने जिस तरह से क्रिकेट मैदान पर अपनी बल्लेबाजी के दम लोगों का दिल जीता उसे अब आप बड़े परदे पर भी देख सकते हैं। सचिन तेंदुलकर के जीवन पर बन रही फिल्म सचिन ए बिलियन ड्रीम का टीजर रीलीज कर दिया गया है। टीजर में सचिन की आवाज सुनाई देती है।
टीजर की शुरुआत सचिन के बचपन से होती है, जिसमें सचिन कहते हैं कि मेरे बाबा हमेशा कहते थें कि तुमने क्रिकेट को चुना है ये एक बात है लेकिन जिंदगी भर जो बात तुम्हारे साथ रहेगी वो ये बात है कि तुम इंसान कैसे हो। फिल्म का टीजर रीलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी धूम मच गयी है। कुछ ही मिनटों में इस टीजर को हजारों लोगों ने देख लिया है। जबकि ट्विटर पर जमकर सचिन की फिल्म की चर्चा हो रही है।
A journey made special by your support and wishes. Presenting the teaser of @SachinTheFilm https://t.co/MqJ91UoKUb #SachinTeaser
— sachin tendulkar (@sachin_rt) April 14, 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications