नयी दिल्ली। आईपीएल सीजन 9 भले ही सनराइजर्स हैदराबाद ने जीता हो, लेकिन इस टूर्नामेंट में अगर किसी की सबसे ज्यादा चर्चा हुई है तो वो हैं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली की। विराट कोहली ने जिस रफ्तार से विस्फोटक बल्लेबाजी की उसकी वजह से हर तरफ बस उनकी ही चर्चा होने लगी। सिर्फ 1 रन से 86 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने से चूके विराट
आईपीएल के 9वें सीजन में विराट कोहली ने एक के बाद एक रिकॉर्ड बनाएं और कई पुराने रिकॉर्ड तोड़े। विराट ने आईपीएल के 18 मैचों में 81.08 की औसत से 973 रन बनाएं। जिसमें 4 शतक और 7 हाफसेंचुरी भी शामिल रही। Video:विराट पर आया इस एक्ट्रेस का दिल, दिया बेहद बोल्ड स्टेटमेंट
कोहली ने 83 चौके और 38 छक्के जड़े। आईपीएल के ऑरेंज कैप होल्डर विराट की इन सारी बेहतरीन परारियों को मिलाकर एक वीडियो तैयार किया गया है, जिसे आईपीएल ने अपने फेसबुक पेज और ट्विटर पर अपलोड किया है। महज 6 मिनट और 10 सेकेंड के इस वीडियो में विराट के इस शानदार सफर का लुफ्त उटा सकते हैं। देखिए वीडियो...हार के बाद बोले विराट, अब आएगा मजा क्योंकि...
VIDEO: Relive what the RUN MACHINE did in #IPL 2016. A @imVkohli special - https://t.co/GjiEgBQ9zk
— IndianPremierLeague (@IPL) May 30, 2016