नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली ने फ्राइडे को एक चैरिटी गाला डिनर का आयोजन किया था जिसमें क्रिकेट जगत के शूरमाओं ने शिरकत की।
इस चैरिटी प्रोग्राम में जहां विराट, युवराज और हार्दिक पांड्या जैसे धुरंधरों ने जमकर टूकूर-टूकूर..जैसे गीत पर ठुमके लगायें वहीं दूसरी ओर इस गाला डिनर में टीम इंडिया के वनडे टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी का अनोखा रूप देखने को मिला।
धोनी ने स्टेज पर फिल्म कभी-कभी.. का सुपरहिट सांग.. मैं पल दो पल का शायर हूं...गाकर हर किसी को हैरान कर दिया, हालंकि उन्होंने सिर्फ दो ही लाइन गायी लेकिन ये दो ही लाइन उनके चाहने वालों के लिए काफी थी।
आप भी देखिये ये दिलचस्प वीडियो..
@msdhoni singing in Galla Dinner of #smilewithVKF @YUVSTRONG12 @imVkohli pic.twitter.com/GO9NhL0W9Y
— Dhoni Raina FC (@Fc_dhoniraina) 4 June 2016