मीरपुर। सीमित ओवर के टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और टेस्ट कैप्टन विराट कोहली के बीच मनमुटाव की खबरें अक्सर आती रहती हैं। लेकिन दोनों खिलाड़ियों के बीच किस तरह से लगाव है वह एशिया कप के मैच के दौरान सामने आयी।
टी-20 विश्वकप के लिए टीम इंडिया की नयी किट की 4 अहम बातें
एशिया कप में भारत पाकिस्तान के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया की जीत के बाद अवार्ड सेरेमनी में जाते समय धोनी पीछे से विराट कोहली को चिकोटी काटते हुए जाते हैं। इस मैच में कोहली की शानदार पारी की वजह से टीम इंडिया को जीत हासिल हुई थी। जिसके लिए कोहली को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था।
वहीं जब धोनी ने कोहली को पीछे से चिकोटी काटी तो कोहली ने पलटकर मुस्कुराते हुए धोनी की ओर देखा। दोनों खिलाड़ियों के बीच इस तरह के दोस्ताना रवैये से साफ होता है कि ड्रेसिंग रूप का माहौल काफी अच्छा है। एशिया कप के फाइनल में भारत-बांग्लादेश के बीच 6 मार्च को मुकाबला होगा।