क्लार्क ने कहा कि सीए को टीम के चयन के दौरान सावधानी बरतनी होगी और डेविड वार्नर तथा डेविड हसी जैसे टवेंटी-20 खिलाड़ियों को अपने वार्षिक करार में शामिल करना चाहिए।
समाचार पत्र 'डेली टेलीग्राफ' ने क्लार्क के हवाले से लिखा है, "यह बिल्कुल टेस्ट मैचों जैसा है। मेरे लिए यह टेस्ट तथा एकदिवसीय मैचों जैसा ही गंभीर है। ट्वेंटी-20 टीम में कुछ ऐसे भी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने टेस्ट तथा एकदिवसीय मैच नहीं खेले हैं। उनके लिए यह एक विशेष अनुभव है।"
क्लार्क के इस बयान ने साफ कर दिया है कि आस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के बीच ट्वेंटी-20 की महत्ता बढ़ती जा रही है।
क्लार्क ने कहा कि उन्होंने हाल ही में सीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से मिलकर उन खिलाड़ियों को वार्षिक करार में जगह देने की सिफारिश की है, जो ट्वेंटी-20 टीम के सदस्य हैं।
क्लार्क ने कहा, "मैंने सीए से कहा कि ट्वेंटी-20 खिलाड़ियों को भी करार मिलना चाहिए। जरूरत पड़े तो ऐसे खिलाड़ियों के लिए नए करार की शुरुआत की जानी चाहिए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।