नयी दिल्ली। टीम इंडिया के उप कप्तान विराट कोहली ने टी20 वर्ल्ड कप के कोलकाता मैच में पाकिस्तान के हाथों से जीत छीनकर न केवल भारत को इस वर्ल्ड कप में बनाए रखा ब्लकि क्रिकेट प्रेमियों का दिलभी जीत लिया। विराट ने जिस तरह से अपनी हाफ सैंचुरी सचिन तेंदुलकर समर्पित की उसने लोगों को भावुक कर दिया। लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब विराट मैदान में फूट-फूट कर रो पड़े थे। Video-टीम इंडिया के कोच ने खोला बेहतर बल्लेबाजी और फील्डिंग का राज
विराट मैदान पर जितने अटल दिखते हैं दिल से उतने ही भावुक है। उनका भावुक चेहरा 2012 में सामने आया जब टी-20 वर्ल्ड कप से टीम इंडिया बाहर हो गई तो मैदान पर फूट-फूट कर रो पड़े थे। हलांकि ये कोई पहला मामला नहीं था कि विराट के आंसू लोगों के सामने आए हो। क्रिकेट के लिए जीने वाले विराट का भावुक चेहरा कई बार लोगों को देखने को मिला। Video-कोहली ने बताया टीम इंडिया की जर्सी का क्या महत्व है उनके लिए
सचिन को अपनी प्रेरणा मानने वाले विराट उनके संन्यास लेने के समय भी रो पड़े थे। आईपीएल-8 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों मिली हार के वक्त भी रॉयल चैलेंसर्ज बेंगलुरु की ओर से खेल रहे विराट के आंसू मदान पर छलक गए थे। उन्होंने अपना मुंह दोनों हाथों से ढक लिया, लेकिन अपनी आंखों की नमी छुपा नहीं पाए। देखिए जब मैदान पर फूट-फूटकर रो पड़े विराट...