Video- क्या हुआ जब कोहली-अश्विन बने लगान फिल्म के भुवन और कचरा
लखनऊ। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने आर अश्विन ने जो शानदार भूमिका निभाई उसके लिए उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है। एक तरफ जहां अश्विन आखिरी मैच में 13 विकेट लिए तो विराट कोहली ने इस मैच में दोहरा शतक लगाया था।
सोशल मीडिया पर विराट कोहली और आर अश्विन की तुलना लगान फिल्म के भुवन और कचरा से की जा रही है। इस मैच में कोहली ने भुवन की तरह से शानदार बल्लेबाजी की और उन्होंने अश्विन यानि कचरा का भरपूर साथ दिया।
अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने शाहिद अफरीदी को कॉल कर मियांदाद मामले पर चुप्पी की दी धमकी
लेकिन सोशल मीडिया पर फोलो योर स्पोर्ट ने जब इस मैच का स्पूफ बनाया तो यह जमकर सुर्खियां बटोरने लगा। महज तीन दिन में इसे 14120 शेयर, 761000 लाइक्स मिल चुके हैं।
इस स्पूफ में विराट, अश्विन के अलावा एन श्रीनिवासन व न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान स्टीफन फ्लेमिंग को भी दिखाया गया है। वीडियो में अमित मिश्रा, साहा, हरभजन सिंह सहित किवी टीम के खिलाड़ी मार्टिन गप्टिल, रॉस टेलर और केन विलियंसन को भी दिखाया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
