Must watch VIDEO: जब भारत-पाकिस्तान मैच से चंद मिनट पहले किडनैपर हुए 'विराट कोहली'
नयी दिल्ली। क्रिकेट स्टार विराट कोहली की लोकप्रियता सातवें आसमान पर है। उनके खेल को देखथे हुए लोग तो उनकी तुलना गॉड ऑफ इंडियन क्रिकेट सचिन तेंदुलकर से भी करने लगे हैं। लेकिन टीम इंडिया के रन मशीन विराट कोहली जुलाई में किडनैप होने वाले हैं। जी हां भारत-पाकिस्तान मैच से चंद मिनट पहले वो किडनैप होने वाले हैं। अगर यकीन नहीं होता तो आप वीडियो देख सकते हैं। धोनी को पछाड़कर विराट ने बनाई TOP 10 खिलाड़ियों में जगह
दरअसल हम बात कर रहे हैं आने वाली फिल्म ढिशुम की। जहां विराट के किडनैप की साजिश रची जा रही है। विराट की ये किडनैप और कहीं नहीं, बल्कि एक्टर जॉन अब्राहम और वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'ढिशूम' में फिल्माया जानेवाला है। जिसकी रिहर्सल एक जून से शुरु हो जाएगी। इस फिल्म में विराट के फैन्स को विराट के जीवन की झलक देखने को मिलेगी। 1 Video में देखिए विराट की 14 नायाब पारियां
आपको बता दें कि इस फिल्म में साकिब सलीम जो किरदार निभा रहे हैं वह वह विराट कोहली से प्रेरित है। फिल्म के एक सीन में उनका अपहरण हो जाता है, जिसे फिल्म में एक सफल क्रिकेटर के रूप में दिखाया गया है, जो अपनी बेस्ट फॉर्म में है और टीम को जीत दिला रहा है। आपको बता दें कि साजिद नाडियाडवाला की इस फिल्म के डायरेक्शन वरुण के बड़े भाई और डेविड धवन के बेटे रोहित धवन ने किया है। इस फिल्म का ट्रेलर रीलिज किया गया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
