For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

VIDEO: जब साहा ने विकेट के पीछे सुपरमैन की तरह उड़कर पकड़ा कैच, कोहली रह गए हैरान

पहली स्लिप में खड़े विराट कोहली भी सिर पर हाथ रख कर अंचभित से साहा को देखते रहे। साहा का सुपरमैन स्टाइल में लिया गया ये कैच चर्चा का विषय बना हुआ है।

By Rizwan

पुणे। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन के खेल के दौरान एक मौका ऐसा भी आया जब साहा ने विकेट के पीछे स्टीव ओ कीफा का कैच लपका तो बल्लेबाज को हतप्रभ थे ही, पहली स्लिप में खड़े विराट कोहली भी सिर पर हाथ रख कर अंचभित से साहा को देखते रहे। साहा का ये सुपरमैन स्टाइल में लिया गया ये कैच चर्चा का विषय बना हुआ है। कमेंटेटर भी देर तक इस कैच को लेकर बात करते रहे।

गुरुवार को पहले टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम गेंदबाजी कर रही थी और आॉस्ट्रेलिया बल्लेबाजी। ऑस्ट्रेलिया की टीम का स्कोर 82वें ओवर में सात विकेट पर 205 रन था। 82 वां ओवर भारत की ओर से उमेश यादव फेंक रहे थे। क्रीज पर उनके सामने स्टीव ओकीफी थे। उमेश की आउटस्विंग गेंद को स्टीव ने जोर से कवर की तरफ मारने की कोशिश की लेकिन बॉल ने बल्ले का किनारा लेकर पहली स्लिप और विकेटकीपर के बीच में गई। विकेटकीपर साहा ने हवा में गोता लगाया और गेंद को दस्तानों में कैद कर लिया। पहली स्लिप में कप्तान विराट कोहली ने उनका ये कैच देखा तो कुछ लम्हों के लिए को सिर पर हाथ रखे ये सोचते रहे कि ये हुआ कैसे। इसके बाद उन्होंने साहा को गले से लगा लिया। देखिए वीडियो

मिशेल स्टार्क की नाबाद 57 रनों की पारी की मदद से आस्ट्रेलिया ने पहले दिन का खत्म होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 256 रन बना लिए हैं। आस्ट्रेलिया ने अपने नौ विकेट 205 रनों पर ही खो दिए थे लेकिन स्टार्क ने जोस हाजलेवुड (नाबाद 1) के साथ दसवें विकेट के लिए 51 रनों की साझेदारी ने कंगारूओं को ऑल आउट होने से बचा लिया। भारत की तरफ से उमेश यादव ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को दो-दो विकेट मिले। जयंत यादव को एक विकेट मिला। ये पहला मौका है जब पुणे स्टेडियम में टेस्ट मैच खेला जा रहा है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+