जब WWE रेसलर जॉन सीना ने क्रिकेट पिच पर किया ऑस्ट्रलियाई दिग्गज शेन वाटसन का सामना
नई दिल्लीः WWE रिंग में लड़ने वाले सुपरस्टार जॉन सीना को क्रिकेट की पिच पर देखा गया है। क्रिकेट के मैदान पर जॉन सीना को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉटसन के साथ क्रिकेट खेलते देखा गया। सीना को क्रिकेट की भी बिल्कुल भी जानकारी नहीं है, इसलिए वॉटसन उन्हें क्रिकेट खेलने के कुछ टिप्स देते नजर आए। जॉन सीना का शॉट खेलते हुए फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

जॉन सीना ने उठा लिया बल्ला
वॉटसन से क्रिकेट के टिप्स लेने के बाद जॉन सीना ने बल्ला लिया शॉट खेलने शुरू किए। सीना ने बल्ले को बेसबॉल की तरह कपड़ा। कुछ देर शॉट खेलने के बाद सीना ने बॉलिंग भी की। क्रिकेट की पिच पर आकर सीना से काफी एन्जॉय किया।
|
फिल्म 'Ferdinand' का प्रचार कर रहे हैं जॉन सीना
बता दें, जॉन सीना ऑस्ट्रेलिया में हैं और अपनी अगली फिल्म 'Ferdinand' का प्रचार कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया में क्रिकेट काफी फेमस है और अपनी फिल्म के प्रचार के लिए इससे बेहतर जगह नहीं हो सकती थी। जॉन सीना हॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और उनकी फिल्म काफी हिट साबित हुई हैं।

16 बार WWE चैंपियन रह चुके हैं जॉन सीना
जॉन सीना 16 बार WWE चैंपियन रह चुके हैं और वो काफी प्रसिद्ध हैं। सीना ने वॉटसन के साथ क्रिकेट खेलने की फोटो को अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की, जिसे काफी लोगों ने पसंद किया है। जॉन सीना की फोटो को लगभग सात हजार लोगों ने लाइक किया है।
जानिए कौन है वो बल्लेबाज जिसकी वजह से कोहली ने पिछले 17 महीने में जड़े 6 दोहरे शतक
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications