नई दिल्ली। भारतीय टीम के युवा स्पिनर युजवेंद्र चहल अक्सर चहल टीवी पर किसी भारतीय स्टार के साथ बातचीत करते नजर आते हैं। मैच के बाद वह टीम के किसी खिलाड़ी से वार्तालाप करते नजर आ जात हैं। इस बार वह धोनी के साथ चहल टीवी पर उनका पदार्पण कराना चाहते थे। लेकिन धोनी उनके हाथ से बच निकले।
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की वनडे सीरीज में जीत के बाद खिलाड़ी काफी मस्ती करते नजर आए। इस दौरान धोनी और युजवेंद्र की धर पकड़ ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। 'चहल टीवी' पर टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और 'हिट मैन' रोहित शर्मा और 'गब्बर' शिखर धवन सहित अन्य सभी बड़े नाम दिख चुके हैं। धोनी अबतक चहल टीवी पर नहीं दिखे हैं चहल ने इस बार कोशिश की लेकिन वह बच निकले।धोनी ने दौड़कर युजवेंद्र से पीछा छुड़ाया।
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वारल हो रहा है जिसमें धोनी भाग रहे हैं और युजवेंद्र उनका पीछा करते नजर आ रहे हैं।यह वीडियो न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद पुरस्कार वितरण समारोह का है। महेंद्र सिंह धौनी जब पकड़ में नहीं आए तो आखिरकार युजवेंद्र चहल ने रोहित शर्मा को अपने टीवी प्रोग्राम में बुलाने में कामयाबी पाई।
— Dhoni Fan (@WastingBalls) February 3, 2019
भारत ने वनडे सीरीज का पांचवां और अंतिम मुकाबला 35 रन से जीत लिया। भारत सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुका था। पांच मैच की सीरीज में भारत ने शुरुआती तीन मुकाबले जीतकर 3-0 की अजेय बढ़त बना ली थी। हालांकि चौथे मैच में भारत को हार का सामना करना पड़ा था। इस तरह से भारतीय टीम ने 10 साल बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज पर कब्जा जमाया। भारत ने यह सीरीज 4-1 से अपने नाम की।