Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कोहली, धोनी और रहाणे की 'नई सोच', जर्सी पर लिखवाया मां का नाम, वीडियो

नई दिल्ली। भारत आज अनेक क्षेत्रों में तरक्की कर रहा है लेकिन आज भी देश के कई इलाके ऐसे हैं जहां महिलाओं की स्थिति बद से बदतर है। इस दंश को दूर करने के लिए स्टार प्लस ने 'नई सोच' अभियान चलाया है। जिसमें लोगों को ये समझाने की कोशिश की गई है कि बिना महिलाओं के सहयोग के कोई भी इंसान तरक्की के शिखर पर नहीं पहुंच सकता है।

हर सफल आदमी के पीछे महिलाओं का ही हाथ होता है तो फिर इंसान अपनी सफलता का श्रेय महिलाओं को क्यों नहीं देता..इसी सोच को बदलने की कोशिश इस अभियान में की जा रही है, जिसे कि क्रिकेट के सितारों संग आगे बढ़ाया जा रहा है।

दरअसल न्यूजीलैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्टार प्लस परिवार के 'नई सोच' अभियान के साथ हाथ मिलाया है, जिसे कि टीम इंडिया के सितारे प्रमोट कर रहे हैं और इसकी शुरूआत वीडियो से हो भी गई है।

इस अभियान का पहला वीडियो ही सोशल मीडिया में धूम मचा रहा है, इस टचिंग वीडियो में टीम इंडिया के वनडे टीम के कैप्टन महेंन्द्र सिंह धोनी, टेस्ट टीम के कैप्टन विराट कोहली और स्टार बल्लेबाज अजिंक्ये रहाणे दिखाई पड़ रहे हैं, जिन्होंने अपने मां की जर्सी पहनी हैं।

धोनी की जर्सी पर 'देवकी', विराट की जर्सी पर 'सरोज' और रहाणे की जर्सी पर 'सुजाता' का नाम प्रिंट है। धोनी से जब लोग सवाल करते हैं कि धोनी 'देवकी' कौन है.. तो धोनी जवाब देते हैं कि आज तक जब मैं अपने पापा के नाम की जर्सी पहनता था तो आपने कभी नहीं पूछा.मेरी सफलता में जितना हिस्सा मेरे पिता का है उतना ही मेरी मां 'देवकी' का भी है।

तो वहीं विराट ने वीडियो में कहा मैं जितना पापा 'कोहली' का हूं तो उतना ही मम्मी 'सरोज' का भी हूं तो मेरी जर्सी पर उनका नाम तो बनता ही है तो वहीं रहाणे ने वीडियो में कहा कि लोग कहते है बाप का नाम रौशन करो, लेकिन मेरे लिए मां 'सुजाता' का नाम भी रौशन करना उतना ही महत्वपूर्ण हैं।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर इस अभियान को जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इस विज्ञापन को लांच के बाद से अब तक 11 मिलियन से भी अधिक लोग देख चुके हैं।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:15 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+