
शमी का जोरदार प्रदर्शन:
दरअसल इस मैच में मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की और 41 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए।उन्हें इस प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।इससे पहले नेपियर में भी उम्दा गेंदबाजी के लिए शमी को मैन ऑफ द मैच चुना गया था।
|
मजेदार वाकया:
दरअसल मोहम्मद शमी उतनी अच्छी अंग्रेजी नहीं बोल पाते हैं।इसलिए वह अपने साथ विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच सेरेमनी में लेकर गए। इस बार शमी ने विराट की मदद लिए बिना ही साइमन डुअल के सारे सवालों के जवाब दे दिए। इस बयान के बाद डुअल ने शमी को कहा - योर इंग्लिश बहुत अच्छा। सोशल मीडिया पर शमी, साइमन और कोहली का यह वीडियो वायरल हो रहा है। डुअल के इस बयान के बाद विराट कोहली ठहाके लगाकर हंसते नजर आए।

10 साल बाद भारत ने जीती सीरीज:
बे ओवल के मैदान पर भारतीय टीम ने मैच जीतकर 10 साल बाद न्यूजीलैंड के मैदान पर सीरीज जीतने का परचम लहराया है।भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली है। इससे पहले 2009 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारत ने कीवी टीम को हराया था।


Click it and Unblock the Notifications

