For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पूर्व विकेटकीपर विजय दहिया बने UP की सीनियर क्रिकेट टीम के हेड कोच

नई दिल्लीः भारत के पूर्व क्रिकेटर विजय दहिया को उत्तर प्रदेश सीनियर पुरुष टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया है। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने गुरुवार को विजय दहिया का स्वागत किया और कहा कि टीम उनके साथ मिलकर बढ़िया सफर करने के लिए तैयार है।

यूपीसीए ने ट्वीट किया है और कहा है, टीम यूपीसीए मिस्टर विजय दहिया के रूप में हमारे नए नियुक्त हेड कोच का स्वागत करती है जो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर और बल्लेबाज रह चुके हैं। मिस्टर विजय दहिया के साथ हम अपने सपनों को नई उड़ान भरने और नई ऊंचाईयों को छूने के लिए शानदार यात्रा की ओर देख रहे हैं। उनकी मार्गदर्शन क्षमता पहले से ही सबने देखी है।

दहिया आईपीएल 2020 में दिल्ली कैपिटल्स के कोच थे और उनके पास भूतकाल में दिल्ली की सीनियर क्रिकेट टीम को कोचिंग देने का काफी अच्छा अनुभव है। दहिया भारत के पूर्व विकेटकीपर हैं जिन्होंने 19 वनडे मैचों और 2 टेस्टों में देश का प्रतिनिधित्व किया है।

विजय अब ज्ञानेंद्र पांडे की जगह लेंगे। विजय दहिया दिल्ली के मूलनिवासी हैं और उनको साल 2021-22 के लिए सीनियर टीम के साथ काम करने के लिए नियुक्त किया गया है। यूसीसीए के पदाधिकारियों के मुताबिक विजय खिलाड़ियों को आने वाले टी20 टूर्नामेंट के लिए तैयार करेंगे। वे टीम के सीनियर खिलाड़ियों के साथ करीबी तौर पर मिलकर काम करेंगे।

उत्तर प्रदेश की टीम के लिए पिछला समय मिलाजुला रहा है क्योंकि वे विजय हजारे में बढ़िया खेलकर उपविजेता बने थे लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 प्रतियोगिता में निराश किया।

Story first published: Thursday, September 30, 2021, 17:33 [IST]
Other articles published on Sep 30, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+