For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Vijay Hazare Trophy: मयंक अग्रवाल के बल्ले से बरसे चौके-छक्के, फाइनल में कर्नाटक, छत्तीसगढ़ को रौंदा

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दोहरा शतक लगाने वाले मयंक अग्रवाल ने बुधवार को छत्तीसगढ़ का विजय हजारे ट्रॉफी का फाइनल मैच खेलने का सपना तोड़ दिया। कगिसो रबाडा समेत कई अफ्रीकी गेंदबाजों को धूल चटाने वाले इस बल्लेबाज ने बुधवार को बेंगलुरु में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मैच में आतिशी पारी खेली और कर्नाटक की टीम को फाइनल मुकाबले तक पहुंचा दिया। टेस्ट सीरीज खत्म होने के अगले दिन मयंक अग्रवाल अरनी घरेलू टीम की ओर से सेमीफाइनल मैच खेलने उतरे और महज 33 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्के जड़ते हुए नाबाद 47 रनों की पारी खेल डाली। विजय हजारे ट्रॉफी के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में कर्नाटक की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

और पढ़ें: Vijay Hazare Trophy: शाहरुख खान की फिफ्टी से गुजरात का सपना चकनाचूर, फाइनल में तमिलनाडु

मैच में छत्तीसगढ़ ने 49.4 ओवरों में सभी विकेट खोकर 223 रन बनाए थे। छत्तीसगढ़ के लिए सबसे अधिक अमनदीप खरे ने 102 गेंदों में 4 चौके की मदद से 78 रनों की पारी खेली, जबकि सुमित रुईकर ने 37 गेंदों में 1 फोर और 2 सिक्स की मदद से 30 रन बनाए। कप्तान अरप्रीत सिंह ने 25, आशुतोष सिंह ने 20 और अजय मंडल ने 26 रन बनाए। इनके अलावा कोई भी बल्लेबाज टिककर नहीं खेल सक। दूसरी ओर, कर्नाटक के लिए वी कौशिक ने 46 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि अभिमन्यु मिथुन, कृष्णप्पा गौतम और प्रवीण दुबे ने 2-2 विकेट अपनी झोली में डाले।

इस छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी कर्नाटक टीम ने जोरदार शुरुआत की। केएल राहुल और देवदत्त ने पहले विकेट के लिए 30.5 ओवर में 155 रन जोड़ डाले। कर्नाटक का इकलौता विकेट देवदत्त के रूप में गिरा, जो अजय मंडल के खाते में गया। इसके बाद केएल राहुल और मयंक ने कोई झटका नहीं दिया और टीम को फाइनल में पहुंचा दिया।

और पढ़ें: अभिषेक नायर ने 13 साल के क्रिकेट करियर से लिया संन्यास, जानें कैसा रहा सफर

मयंक अग्रवाल ने 47 रनों की तूफानी पारी खेली जबकि विकेटकीपर बल्लेबाज लोकेश राहुल ने (111 गेंदों में नाबाद 88 रन) बनाये । देवतत्त पडीक्कल (92 रन, 98 गेंद, 7 चौके और 3 छक्के) की अर्धशतकीय पारी की मदद से कर्नाटक ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ यह मुकाबला महज एक विकेट खोकर जीत लिया।

बता दें कि फाइनल मुकाबले में कर्नाटक का मुकाबला तमिलनाडु के साथ 25 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। वहीं मयंक ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो शतक सहित 340 रन बनाए थे। वह रोहित शर्मा (529 रन) के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

Story first published: Wednesday, October 23, 2019, 19:47 [IST]
Other articles published on Oct 23, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+