oi-Staff
नाटिंघम। ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल करने के लिए भारत को चौथी पारी में 478 रनों का लक्ष्य मिला है। मुश्किल चुनौती के सामने भारतीय बल्लेबाजी में सेंध लगने शुरू हो गए हैं। सलामी बल्लेबाज की भूमिका में आए भारतीय दीवार यानिकि राहुल द्रविड़ 6 रन बनाकर ब्रॉड की गेंद पर विकेटकीपर प्रायर को कैच थमाकर पवेलियन लौट गए। इससे पहले इंग्लैंड की टीम अपनी दूसरी पारी में लंच से कुछ देर पहले 544 रन बनाकर आल आउट हो गई। प्रवीण कुमार को 4 विकेट जबकि ईशांत शर्मा और श्रीसंत को 2-2 विकेट मिले। इसके अलावा 1 विकेट युवराज सिंह को मिला। मैच में अभी डेढ़ दिन से ज्यादा का खेल बाकी है। ऐसे में इस मैच को जीतने या बचाने के लिए भारतीय बल्लेबाजों को लंबा संघर्ष करना होगा।
तीसरे दिन की तर्ज पर चौथे दिन भी इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों की धुनाई जारी रखी। अपने कल के स्कोर 6 विकेट से 441 रन के आगे खेलते हुए इंग्लैंड ने लंच से पहले ही 100 से अधिक रन जोड़ दिए। कल के नाबाद बल्लेबाज ब्रेसनन ने शानदार पारी खेलते हुए आउट प्रवीण कुमार की गेंद पर आउट होने से पहले 90 रन बनाए। उन्होंने ब्रॉड 44 रन के साथ आठवें विकेट के लिए 78 रन जोड़े।
अब यह देखना रोचक होगा कि बुरी फार्म से जूझ रही दुनिया की सबसे मजबूत बल्लेबाजी इस लक्ष्य का सामना कर पाएगा। क्या भारतीय बल्लेबाज इस मुश्किल लक्ष्य पर फतेह हासिल कर पाएंगे। ऐसे कई सवालों का जवाब मैच के आखिरी दिन तक जरूर मिल जाएगा। दोनों टीमों के खेल से इतना तो साफ हो गया है कि जल्द ही इंग्लैंड की टीम भारत से नंबर का ताज छीनने वाली है। अब देखना है कि क्या भारतीय बल्लेबाज लॉर्ड्स की तरह यहां भी हमारी टीम को शर्मिंदा होने से बचा पाएंगे या ?
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Monday, August 1, 2011, 17:43 [IST]
Other articles published on
Aug 1, 2011