For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Vijay Hazare Trophy: फाइनल मैच में अश्विन से हुई ऐसी गलती, लग सकता है जुर्माना

नई दिल्ली। विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल मैच में कर्नाटक की टीम ने वीजेडी नियम के आधार पर तमिलनाडु को 60 रनों से हराते हुए चौथी बार खिताब अपने नाम कर लिया। हालांकि मैच के दौरान भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऐसी गलती की है जिसके तहत उन पर जुर्माना लग सकता है। विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल मैच में आर अश्विन जब तमिलनाडु की तरफ से बल्लेबाजी करने उतरे तो उन्होंने अपना राष्ट्रीय टीम वाला हेलमेट इस्तेमाल किया जिस पर बीसीसीआई का लोगो लगा हुआ है। ऐसे में अश्विन पर घरेलू मैच में बीसीसीआई का लोगो इस्तेमाल करने के कारण जुर्माना लग सकता है।

कर्नाटक के खिलाफ खेले जा रहे फाइनल में अश्विन जब अपनी टीम की तरफ से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए तो उन्होंने बीसीसीआई के लोगो वाला हेलमेट पहना था। मैच रैफरी चिन्मय शर्मा उन पर जुर्माना लगा सकते हैं।

और पढ़ें: जन्मदिन पर अभिमन्यु ने खुद को दिया स्पेशल गिफ्ट, हैट्रिक ले कर्नाटक को जिताया खिताब

बीसीसीआई के एक कार्यकारी ने कहा कि यह मैच रैफरी पर निर्भर है कि वह अश्विन पर जुर्माना लगाते हैं या नहीं, लेकिन नियमों के मुताबिक उन्होंने बोर्ड के कपड़ों संबंधी नियमों का उल्लंघन किया है इसलिए उन पर जुर्माना लगना चाहिए।

अधिकारी ने कहा, 'कपड़ों के संबंध में जो नियम हैं उनके मुताबिक अगर आप राष्ट्रीय टीम वाला हेलमेट ही घरेलू क्रिकेट में पहनना चाहते हैं तो आपको बीसीसीआई के लोगो को छुपाना होगा। मैच अधिकारियों और खिलाड़ियों को लंबे समय से इस बारे में जानकारी दी जा रही है और अगर कोई गलती करता है तो उस पर मैच रैफरी द्वारा जुर्माना लगाया जाना चाहिए।'

और पढ़ें: Vijay Hazare Trophy: अभिमन्यु की हैट्रिक से तमिलनाडु पस्त, कर्नाटक ने जीता चौथा खिताब

आपको बता दें कि इसी मैच में मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल ने भी बीसीसीआई के लोगो वाला हेलमेट पहनकर बल्लेबाजी की थी लेकिन दोनों खिलाड़ियों ने इसे टेप से छुपा लिया था।

Story first published: Friday, October 25, 2019, 19:00 [IST]
Other articles published on Oct 25, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+