आईपीएल पर खतरा, चुनावों के दौरान सरकार नहीं देगी सुरक्षा
नई दिल्ली। भारत सरकार ने गुरुवार को साफ कर दिया है कि वह इस साल अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनावों के मद्देनजर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के लिए सुरक्षा मुहैया नहीं करा पाएगी। गृह मंत्रालय ने इस संम्बंध में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) को सूचित कर दिया है। वेबसाइट क्रिकइंफो डॉट कॉम ने गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से लिखा है कि आम चुनावों को देखते हुए आईपीएल के लिए जरूरी सुरक्षा बलों की व्यवस्था सम्भव नहीं होगी।
आयाजकों को अब किसी अन्य आयोजन स्थल के बारे में सोचना चाहिए। सरकार के इस फैसले के बाद अब आयोजकों के लिए आईपीएल को इस साल भारत में कराना मुश्किल हो गया है। वर्ष 2009 में सुरक्षा कारणों से ही आईपीएल का आयोजन दक्षिण अफ्रीका में कराया गया था और इस साल भी इसे दक्षिण अफ्रीका या फिर किसी अन्य देश में आयोजित किया जा सकता है।
भुवनेश्वर में 28 फरवरी को आईपीएल की गवर्निग काउंसिल की बैठक होनी है और उस बैठक में इस सम्बंध में अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। इससे पहले आयोजित गवर्निग काउंसिल की बैठक में फैसला किया गया था कि आईपीएल के लिए नौ अप्रैल से तीन जून तक का विंडो निर्धारित रहेगा। इसी में कहा गया था कि दक्षिण अफ्रीका में लीग का आयोजन किया जा सकता है और फिर जब चुनाव खत्म हो जाएं तो आईपीएल फिर से भारत लौट सकता है।
आम चुनावों की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। इसे देखते हुए आईपीएल गवर्निग काउंसिल ने भी अभी आयोजन स्थलों और कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है। ऐसी उम्मीद है कि मार्च में चुनाव की तारीख की घोषणा होगी और उसी वक्त आईपीएल के आयोजन स्थल और कार्यक्रम की घोषणा होगी।

सुरक्षा कारणों के चलते दक्षिण अफ्रीका में हो सकते हैं कुछ मैच

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:12 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications