'अर्जुन' विराट कोहली के 'सारथी' बने सचिन तेंदुलकर, बैटिंग की कोचिंग देकर उबारेंगे गर्दिशों से
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। टीम इंडिया के भरोसेमंद बल्लेबाज और दुनिया के सर्वेश्रेष्ठ क्रिकेटरों में शुमार करने वाले विराट कोहली इन दिनों बेहद खराब फार्म से जूझ रहे हैं। हाल ही में हुआ इंग्लैंड दौरा विराट कोहली के लिए बेहद खराब रहा। विराट ने इस दौरे में 13.40 के औसत से रन बनाए। लेकिन विराट कोहली अपने फार्म सुधारने में लग गये है। अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक विराट कोहली इन दिनों मुंबई में हैं। इंडियन टेस्ट टीम में सचिन तेंदुलकर की नंबर 4 की जगह लेने वाले विराट अपनी बैटिंग टेक्नीक में सुधार के लिए सचिन के पास हैं।
खबर है कि कोहली ने तेंदुलकर को मैसेज करके मदद की गुहार लगाई थी। सचिन ने उनकी बात मानी और अपनी सेवाएं देने के लिए तैयार हो गए। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी लालचंद राजपूत ने बताया कि गुरुवार को विराट यहां गहन अभ्यास सत्र के लिए आए थे। उस सेशन में सचिन भी उनके साथ उपस्थित रहे। विराट तेंदुलकर की निगरानी में लगभग तीन से चार दिन और अभ्यास करेंगे। कोहली ने मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन की इंडोर प्रैक्टिस एरिया की सबसे तेज पिच पर अभ्यास किया। सचिन उनके हर शॉट के बाद उन्हें ग्रिप और स्टांस सुधारने की टिप्स दे रहे थे।
गौरतलब है कोहली पहले ऐसे बल्लेबाज नहीं हैं जो अपनी बैटिंग तकनीक में सुधार के लिए मास्टर ब्लास्टर के पास पहुंचे हों। पिछले साल नवंबर में संन्यास ले चुके तेंदुलकर ने पिछले कई महीनों में कई खिलाड़ियों की मदद की है। उम्मीद है कि विराट को भी सचिन की मदद का लाभ मिलेगा और वो अपनी खोई फॉर्म वापस पाने में कामयाब रह पाएंगे। अभी बुधवार को भी सचिन ने आंजिक्य रहाणे के साथ नेट पर दो घंटे तक प्रैक्टिस की थी।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
