For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Vijay Hazare Trophy: चौथे दिन जमकर बोला खिलाड़ियों का बल्ला, जानें किसे मिली जीत

नई दिल्ली। भारत के घरेलू वनडे प्रारूप टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार तीसरे दिन शुक्रवार को भी बारिश खलल देखने को मिली। पहले दो दिन में 10 मैच रद्द कराने के बाद बारिश ने तीसरे दिन भी 4 मैच खराब किये। लगातार बारिश के कारण यह दोनों मैच बिना एक भी गेंद फेंके रद्द कर दिए गए। प्लेट ग्रुप के दो मैच देहरादून में होने थे लेकिन बारिश के कारण मैच नहीं हो सके। मिजोरम और पुडुचेरी के बीच राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में मैच खेला जाना था लेकिन बारिश ने दोनों टीमों पर मैदान पर नहीं उतरने दिया। अभिमन्यू क्रिकेट अकादमी में अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम का मैच होना था, यहां भी बारिश के कारण मैच नहीं हो सका। हालांकि अन्य मैचों में तीसरे दिन की अपेक्षा बल्लेबाजों का बल्ला खूब जमकर बोला। आइये देखते हैं कहां किस खिलाड़ी ने बड़ी पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई:

उन्मुक्त की पारी से जीता उत्तराखंड, असम को 7 विकेट से हराया

उन्मुक्त की पारी से जीता उत्तराखंड, असम को 7 विकेट से हराया

इस सीजन दिल्ली के बजाए उत्तराखंड के लिए खेल रहे कप्तान उन्मुक्त चंद ने शानदार नाबाद 80 रनों की पारी खेल अपनी टीम को शुक्रवार को विजय हजारे ट्रॉफी में असम के खिलाफ सात विकेट से जीत दिलाई। उत्तराखंड का यह दूसरा मैच था। उसका पहला मैच चंड़ीगढ़ के साथ होना था जो बारिश के कारण रद्द हो गया।

उत्तराखंड ने असम को बारिश से प्राभावित प्रति पारी 28 ओवरों के मैच में नौ विकेट के नुकसान पर 171 रनों तक सीमित कर दिया। इस लक्ष्य को उत्तराखंड ने 26.4 ओवरों में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया।

उन्मुक्त ने एक छोर संभाले रखते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी पारी में 78 गेंदों का सामना कर सात चौके और तीन छक्के मारे। उन्मुक्त को अंत में सौरभ रावल का अच्छा साथ मिला जिन्होंने 20 गेंदों पर छह चौकों की मदद से नाबाद 45 रन बनाए।

असम के लिए राहुल हजारिका ने 39, अमित सिन्हा ने 33, स्वरूपम पुरकायस्थ ने 32 रनों की पारियां खेलीं।

रवि के शतक से जीती सर्विसेज, त्रिपुरा को 19 रन से हराया

रवि के शतक से जीती सर्विसेज, त्रिपुरा को 19 रन से हराया

रवि चौहान (104) के शतक और गेंदबाजों के संयुक्त प्रदर्शन के दम पर सर्विसेस ने शुक्रवार को के.एल. सैनी ग्राउंड पर खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी के मैच में त्रिपुरा को 19 रनों से हरा दिया। रवि के शतक के अलावा कप्तान रजत पालिवाल (59) के अर्धशतक की मदद से सर्विसेस ने किसी तरह 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 241 रन बनाए थे।

इन दोनों के अलावा सर्विसेस का कोई और बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं कर सका। रवि ने 139 गेंदों का सामना किया और नौ चौके मारे। रजत ने 71 गेंदों की पारी में छह चौके लगाए। त्रिपुरा 47.3 ओवरों में 222 रनों पर ऑल आउट हो गई। उसके लिए तन्मय मिश्रा 57 के स्कोर के साथ सर्वोच्च स्कोरर रहे। प्रत्युश सिंह ने 47 रनों का योगदान दिया। सर्विसेस के लिए वरुण चौधरी ने तीन विकेट लिए। पुलकित नारंग के हिस्से दो विकेट आए।

गौरव-नमन की पारी से जीता मध्य-प्रदेश

गौरव-नमन की पारी से जीता मध्य-प्रदेश

तेज गेंदबाज गौरव यादव के पांच विकेट और फिर कप्तान नमन ओझा के 60 रनों के बूते मध्य प्रदेश ने शुक्रवार को यहां सवाई मान सिंह स्टेडियम में खेले गए विजय हजारे ट्रॉफी क मैच में रेलवे को तीन विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी रेलवे की टीम 108 रनों पर ही ढेर हो गई। गौरव के अलावा ईश्वर पांडे ने तीन विकेट लिए। वेंकटेश अय्यर ने दो विकेट अपने नाम किए। टीम के सर्वोच्च स्कोरर कर्ण शर्मा रहे जिन्होंने 25 रन बनाए। टी. प्रदीप ने 23, मृणाल देवधर ने 17 रनों का योगदान दिया।

आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी मध्य प्रदेश की हालत भी खराब हो गई थी। उसके सिर्फ दो बल्लेबाज की दहाई के आंकड़े को छूके। 71 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से एक छोर संभाले रखते हुए अर्धशतकीय पारी खेलने वाले कप्तान ओझा के अलावा अय्यर ने 15 रन बनाए। ओझा ने नाबाद रहते हुए टीम को जीत दिलाई।

रेलवे के लिए प्रदीप ने चार और हिमांशू सांगवान ने दो विकेट अपने नाम किए।

महिपाल लोमरोर की पारी से जीता जम्मू-कश्मीर, राजस्थान को 55 रनों से हराया

महिपाल लोमरोर की पारी से जीता जम्मू-कश्मीर, राजस्थान को 55 रनों से हराया

जम्मू एवं कश्मीर ने शुक्रवार को विजय हजारे ट्रॉफी में राजस्थान को 55 रनों से हरा दिया। जम्मू एवं कश्मीर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट के नुकसान पर 317 रन बनाए थे। राजस्थान 262 रनों पर ही ढेर हो गई। शुभम पुंडीर ने जम्मू एवं कश्मीर के लिए सबसे ज्यादा 96 रन बनाए। उनके अलावा शुभम खजूरिया ने 94 और कामरान इकबाल 60 ने बेहतरीन पारियां खेल टीम को विशाल स्कोर दिया।

विशाल लक्ष्य के सामने राजस्थान के कप्तान महिपाल लोमरूर 88 और चेतन बिष्ट ने 72 रन बनाए लेकिन इन दोनों के आउट होते ही लगातार विकेट गिरने के कारण राजस्थान मैच हार गई। जम्मू एवं कश्मीर के लिए राम दयाल ने चार विकेट लिए। अबिद मुश्ताक ने दो सफलताएं अर्जित कीं।

Story first published: Saturday, September 28, 2019, 8:13 [IST]
Other articles published on Sep 28, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+