For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

भारत के लिए 3 साल पहले खेला था ये गेंदबाज, अब 19 रन देकर झटके 7 विकेट

नई दिल्ली। विजय हजारे ट्राॅफी के राउंड 4 में पंजाब का सामना हरियाणा से हुआ। इस मैच के दाैरान एक ऐसे गेंदबाज का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला जो भारतीय टीम के लिए 3 साल पहले अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुका है। जी हां, यहा बात होने जा रही है पंजाब के पटियाला में जन्मे तेज गेंदबाज संदीप शर्मा की। 26 साल के संदीप ने रविवार हुए मुकाबले में पंजाब की तरफ से खेलते हुए हरियाणा के खिलाफ 19 रन देकर 7 विकेट झटके।

किया बेस्ट प्रदर्शन

किया बेस्ट प्रदर्शन

इस मैच में हरियाणा ने टाॅस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। लेकिन संदीप ने हरियाणा के इस फैसले को गलत ठहरा दिया। हरियाणा की पूरी टीम संदीप के गजब प्रदर्शन के कारण 16.1 ओवर में सिर्फ 49 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। संदीप ने 8 ओवर फेंके, जिसमें 2 मिडेन रहे। यह संदीप का लिस्ट ए क्रिकेट में अबतक का सबसे बेस्ट प्रदर्शन रहा है। हालांकि हरियाणा से मिले छोटे लक्ष्य के बावजूद पंजाब की जीत आसान नहीं रही। जवाब में खेलते हुए पंजाब की टीम ने 15.1 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया लेकिन उसने भी अपने सात अहम विकेट गंवा दिए थे। अभिषेक शर्मा 22 रन बनाकर नाबाद लौटे। कोई और बल्लेबाज दहाई तक नहीं पहुंच सका।

2015 में खेला था भारत के लिए मैच

2015 में खेला था भारत के लिए मैच

बता दें कि संदीप को 17 जुलाई 2015 को जिम्बाब्वेके खिलाफ टी20 मैच में डेब्यू करने का माैका मिला था। लेकिन संदीप अपने पहले मैच में ही फ्लाॅप हो गए। उन्होंने 3 ओवर में 34 रन लुटा दिए थे। हालांकि बावजूद इसके संदीप को जिम्बाब्वे के खिलाफ ही 19 जुलाई को मैच खेलने का माैका मिला। इसमें भी वह कुछ खास नहीं कर सके। इस दाैरान उन्होंने 1 विकेट तो लिया लेकिन रन 39 लुटा दिए थे। इसके बाद संदीप को टीम में खेलने का माैका नहीं मिला। यह मैच भारत 10 रन से हारा था।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

हरियाणा (प्लेइंग इलेवन): नितिन सैनी (विकेटकीपर), अंकित कुमार, चैतन्य बिश्नोई, हिमांशु राणा, प्रमोद चंदीला, जयंत यादव, सुमित कुमार, हर्षल पटेल, अमित मिश्रा (कप्तान), अजीत चहल, युजवेंद्र चहल

पंजाब (प्लेइंग इलेवन): अभिषेक शर्मा, सिमरन सिंह, अनमोलप्रीत सिंह, मनदीप सिंह (कप्तान), गुरकीरत सिंह मान, अनमोल मल्होत्रा (विकेटकीपर), मयंक मारकंडे, संदीप शर्मा, सिद्दार्थ कौल, करण कैला, रमनदीप सिंह

Story first published: Monday, October 7, 2019, 7:59 [IST]
Other articles published on Oct 7, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+