Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईसीसी रैकिंग में सचिन पिछड़े

टेस्ट क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर भले ही रनों का विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहे हों लेकिन आईसीसी की ताज़ा रैंकिंग में वो गिरकर 24वें स्थान पर आ गए हैं.तेंदुलकर टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रनों के वेस्टइंडीज़ के ब्रायन लारा के रेकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ़ 15 रन दूर हैं.

बंगलौर टेस्ट में शतक लगाने वाले ऑस्ट्रेलिया के माइक हसी आईसीसी की नई रैकिंग में दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज़ बन गए हैं. हसी ने भारत के ख़िलाफ़ बंगलौर टेस्ट में 177 रन बनाए थे.

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोटिंग आईसीसी रैंकिंग में चौथे नंबर पर हैं. ऑस्ट्रेलिया के प्रारंभिक बल्लेबाज़ मैथ्यू हेडन नौवें स्थान पर हैं. वीवीएस लक्ष्मण आईसीसी रैंकिंग में ऊपर चढ़ने वाले अकेले भारतीय बल्लेबाज़ हैं. वो 14 वें स्थान पर आ गए हैं.

वीरेंदर सहवाग 11 वें स्थान पर हैं और राहुल द्रविड़ 18 वें स्थान पर पहुँच गए हैं.

गेंदबाज़ी में बंगलौंर टेस्ट में 'मैन ऑफ द मैच' रहे ज़हीर ख़ान सात स्थानों की छलांग के साथ 11वें नंबर पर पहुँच गए हैं.ग़ौरतलब है ज़हीर ख़ान ने इस टेस्ट में छह विकेट लिए थे.

भारतीय कप्तान अनिल कुंबले को आठ स्थानों का नुक़सान हुआ है और वो खिसककर 10 वें स्थान पर आ गए हैं जबकि इशांत शर्मा 40 वें नंबर पर हैं.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+