For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

क्या विजय माल्या प्रकरण का असर होगा विराट कोहली पर?

विराट कोहली ने कहा था कि आरसीबी के कारण ही मुझे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला जिसके लिए मैं माल्या को धन्यवाद देना चाहता हूं।

नई दिल्ली। लंदन में गिरफ्तार हुए भारतीय कारोबारी विजय माल्या को जमानत मिल गई है, माल्या को वेस्टमिंस्टर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई।

हाथों में जाम, पार्टी की शान, हसीनाओं का जाल...ये है माल्या की पहचान...

गौरतलब है कि विजय माल्या को भारत सरकार ने भगौड़ा घोषित कर रखा है। माल्या पर इंडियन बैंकों से 9 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज लेना का आरोप है।

 कोहली का माल्या से इमोशनल अटैचमेंट

कोहली का माल्या से इमोशनल अटैचमेंट

लंबे वक्त से माल्या की गिरफ्तारी को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। फिलहाल माल्या अरेस्ट हुए और उसके बाद उनकी बेल भी हो गई, इस बात का असर आईपीएल की उनकी टीम आरसीबी पर होगा ये देखने वाली बात होगी क्योंकि कोहली का माल्या से इमोशनल अटैचमेंट हैं।

माल्या को धन्यवाद देना चाहता हूं

माल्या को धन्यवाद देना चाहता हूं

आपको बता दें कि पिछले साल आईपीएल मैच के दौरान विराट कोहली ने कहा था कि आरसीबी से मेरा जुड़ाव काफी भावनात्मक है क्योंकि इसके कारण ही मुझे दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ खेलने का मौका मिला जिसके लिए मैं माल्या को धन्यवाद देना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने ही मुझे इस टीम के लिए चुना था। कोहली ने ये बात आईपीएल मैच के ठीक पहले हुई प्रेसवार्ता में कही थी।

कोहली एकदम से इमोशनल भी हो गए थे

कोहली एकदम से इमोशनल भी हो गए थे

अपनी बात कहते-कहते कोहली एकदम से इमोशनल भी हो गए थे, उसके बाद उन्होंने कहा था कि माल्या की रीयल लाइफ में क्या हो रहा है, इस बात को वो नहीं जानते हैं लेकिन उनकी टीम ने मुझे चुना इसके लिए मैं हमेशा दिल से आभारी रहूंगा।

गुजरात लायंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबला

गुजरात लायंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबला

आपको बता दें कि आज रात 8 बजे सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात लायंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबला होने वाला है और आज ही माल्या के साथ ये सब हो जाता है, देखते हैं कि उनकी टीम पर इसका क्या असर पड़ता है?

रैना के शेर देंगे कोहली के वीरों को कठिन चुनौती?

रैना के शेर देंगे कोहली के वीरों को कठिन चुनौती?

आज रात 8 बजे सौराष्ट्र क्रिकेट स्टेडियम में गुजरात लायंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच मुकाबला होने वाला है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:16 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+