नयी दिल्ली। आईपीएल सीजन 9 में गुजरात लायंस के खिलाफ खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने शानदार पारी खेलते हुए महज 63 गेंदों में सेंचुरी जड़ दी। विराट की सेंचुरी ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि यूं ही नहीं लाखों लोग उनके फैन हैं। विराट कोहली की शानदार सेंचुरी पर किंगफिशर के मालिक और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के पूर्व डायरेक्टर विजय मल्या भी गदगद है।
विजय माल्या ने विराट की सेंचुरी पर खुश होकर ट्विट किया है। विराट की सेंचुरी पर उनकी तारिफ करते हुए आरसीबी के पूर्व मालिक ने विराट को बधाई दे दी है। विराट के शतक से खुश होकर माल्या ने लिखा है कि मुझे तुमपर गर्व है और मैं आरसीबी में तुम्हारे योगदान के लिए आभारी हूं।
Virat @imVkohli You superstar. Congrats on your magnificent 100 today. Am so proud of you and your contribution to RCB @RCBTweets
— Vijay Mallya (@TheVijayMallya) April 24, 2016
आपको बता दें कि गुजरात लायंस के खिलाफ खेलते हुए विराट कोहली ने शानदार सेंचुरी लगाई, जिसके बदौलत आरसीबी ने गुजरात के सामने 181 रनों का विशाल स्कोर रखा और जीत हासिल की।