Video: भारत-इंग्लैंड के बीच चल रहे मुकाबले को देखने कुछ इस अंदाज में पहुंचा भगोड़ा विजय माल्या
नई दिल्ली। भारतीय बैंकों को 9000 करोड़ का चूना लगाकर देश से फरार हुए विजय माल्या भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे 5वें और आखिरी टेस्ट मुकाबल को देखने के लिए शुक्रवार को ओवल के मैदान पर नजर आए। इस दौरान माल्या के साथ कुछ और लोग भी नजर आए। बता दें कि माल्या अपने पुराने अंदाज में सफेद ट्राउजर और ब्लैक कोट पहने ,आंखों में काला चश्मा लगाए माल्या अपने ट्रेडमार्क अंदाज में स्टेडियम में प्रवेश करते हुए दिखे। वहीं उनके साथ कुछ और लोग भी नजर आए।
#WATCH: Vijay Mallya seen entering The Oval cricket ground in London's Kenington. The 5th test match between India and England is being played at the cricket ground. #England pic.twitter.com/NA3RQOKkRJ
— ANI (@ANI) September 7, 2018
गौरतलब हो कि माल्या का क्रिकेट प्रेम जगजाहिर है। आईपीएल में खेलने वाली आरसीबी उन्हीं की टीम है जिसके कप्तान मौजूदा भारतीय कप्तान विराट कोहली है। माल्या के ऊपर हजारों करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। वहीं विजय माल्या के प्रत्यर्पण को लेकर ब्रिटेन की वेस्टमिंस्टर कोर्ट में सुनवाई भी चल रही है। हाल ही में माल्या को उस वक्त झटका लगा था जब ब्रिटिश हाईकोर्ट ने आदेश दिया था कि अधिकारी लंदन स्थित माल्या की संपत्तियों की जांच और जब्ती कर सकते हैं। बता दें कि माल्या को लेकर भारत सरकार भी उनपर शिकंजा कसने की लगातार कोशिश कर रही है।
Story first published: Saturday, September 8, 2018, 13:07 [IST]
Other articles published on Sep 8, 2018
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
