विजय शंकर और रविंद्र जडेजा में किसको खेलना चाहिए विश्व कप, गांगुली ने दी राय
नई दिल्ली। विश्व कप की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा घरेलू सीरीज का एक और मैच रांची में खेल रही है। इस मैच में एक बार फिर से सबकी नजरें नागपुर के हीरो रहे विजय शंकर पर होंगी। इस युवा ऑलरांउडर ने अब तक दिखाया है कि उनमें ना केवल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का हुनर है बल्कि वे मौका मिलने पर हार्दिक पांड्या की भरपाई भी कर सकते हैं। शंकर के साथ एक अन्य ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा भी विश्व कप पर नजर जमाए हुए हैं और कंगारूओं के खिलाफ मौजूदा सीरीज में भाग भी ले रहे हैं।
इन दोनों खिलाड़ियों में से कौन विश्व कप में जाना चाहिए, इस पर भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने अपनी राय प्रकट की है। अपनी बेबाक राय और शानदार क्रिकेट समझ के लिए विख्यात गांगुली ने एक बार से साफ तौर पर अपनी बात कही है। गांगुली ने कहा है कि रविंद्र जडेजा को विश्व कप में टीम में नहीं होना चाहिए। जबकि विजय शंकर अब विश्व कप टीम के हिस्से होने चाहिए। गांगुली ने कहा, 'शंकर ने नागपुर में बढ़िया गेंदबाजी की थी। मुझे लगता है वह विश्व कप में जगह बनाने का हकदार है।'
आपको बता दें कि शंकर ने नागपुर वनडे में शानदार हरफनमौला प्रदर्शन किया था। उन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए 41 गेंदों पर 46 रनों की पारी खेली थी और बाद में जब गेंदबाजी का मौका आया तो उन्होंने भारतीय पारी का मैच जिताऊ अंतिम ओवर भी किया था। यह कंगारू बल्लेबाजी का 50वां ओवर था जिसमें जीत के लिए मेहमान टीम को 11 रन चाहिए थे। शंकर ने इस ओवर की पहली ही गेंद पर स्टोइनिस को आउट किया और तीसरी गेंद पर एडम जांपा को भी चलता कर दिया। भारत यह मैच 8 रन से जीत गया था। इसके साथ ही भारत को पांच मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से बढ़त भी मिल गई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
