For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

3D वाले बयान पर विजय शंकर ने 2 साल बाद तोड़ी चुप्पी, अंबित रायडु को लेकर जानें क्या कहा

नई दिल्ली। 2019 विश्व कप से पहले भारतीय चयन समिति के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया का ऐलान किया जिसने न सिर्फ कई दिग्गज खिलाड़ियों को बल्कि खेल प्रेमियों को भी हैरान करने का काम किया। एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली इस समिति ने विश्व कप के लिये चुनी गई टीम में लगभग 2 साल से नियमित रूप से खेल रहे मध्यक्रम बल्लेबाज अंबति रायडु को बाहर कर ऑलराउंडर विजय शंकर को टीम में चुना। चयन के बाद जब प्रसाद से रायडु को बाहर रखने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने विजय शंकर को 3 डी प्लेयर ( तीन आयामी- बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग) बताया और कहा कि रायडु सिर्फ 2 डी प्लेयर थे और शंकर उनके मुकाबले में टीम में ज्यादा योगदान दे सकते हैं।

पूर्व चयनकर्ता की ओर से दिया गया यह बयान अंबति रायडु को पसंद नहीं आया और उन्होंने चयन समिति पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया और लिखा कि मैं विश्व कप के मैचों को देखने के लिये अपने 3 डी चश्मों का ऑर्डर दिया है। उल्लेखनीय है कि विजय शंकर इसके बाद विश्व कप में सिर्फ 3 मैच ही खेल सके और चोट लगने की वजह से भारतीय टीम से बाहर हो गये, जिसके बाद लंबे समय से टीम में जगह नहीं बना सके हैं।

और पढ़ें: कोहली को लेकर ट्विटर पर छिड़ी माइकल वॉन और सलमान बट्ट के बीच वॉर, शतक को लेकर मिला ताना तो बताया मैच फिक्सर

वहीं सोशल मीडिया पर अंबति रायडु की ओर से किया गया 3 डी कमेंट विजय शंकर को ट्रोल करने का माध्यम बन गया है और आये दिन इसका इस्तेमाल कर ट्रोलर्स उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करते नजर आते हैं। हालांकि विजय शंकर ने इसको लेकर अब तक चुप्पी साधे हुई थी लेकिन घटना के 2 साल बाद उन्होंने इस पूरे मामले पर चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा बयान दिया है।

न्यूज 18 से इस मामले पर बात करते हुए विजय शंकर ने कहा,'मुझे लगता है कि यह टैग बेवजह मेरे नाम के साथ जोड़ दिया गया है। मेरा इससे कोई संबंध नहीं है। मुझे गलत तरीके से यह टैग देकर वायरल कर दिया गया। मैंने कुछ भी गलत नहीं किया। इस टैग को दिये जाने के बाद मैंने विश्व कप में भारत के लिये 3 मैचों में शिरकत की और अच्छा प्रदर्शन किया। लेकिन इसके बावजूद लोग मेरी तुलना अंबति रायडु से करते हैं। रायडु से मेरी तुलना करने वालों को समझना चाहिये कि उनकी और मेरी बल्लेबाजी क्रम में कितना अंतर है। तुलना कीजिये लेकिन कम से कम यह तो ध्यान रखिये कि हम किस नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं।'

और पढे़ं: WTC फाइनल से पहले मोहम्मद शमी ने अपने संन्यास को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले

गौरतलब है कि विजय शंकर ने विश्व कप 2019 के 3 मैचों में खेलते हुए सिर्फ 58 रन बनाये और 2 विकेट भी हासिल किये। विजय शंकर ने पाकिस्तान के खिलाफ डेब्यू किया और 14 रन देकर 2 विकेट हासिल किये और 29 रनों की पारी भी खेली, हालांकि इसके बाद खेले गये दोनों मैचों में वो विकेट लेस रहे और रन भी ज्यादा नहीं बना सके। अपने और रायडु के रिश्तों पर बात करते हुए शंकर ने कहा कि दोनों के बीच काफी दोस्ती है और किसी को किसी से शिकायत नहीं है।

Story first published: Sunday, May 16, 2021, 19:25 [IST]
Other articles published on May 16, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+